Aero India 2019: इंडियन आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने तेजस में भरी उड़ान

बेंगलुरु। इंडियन आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत गुरुवार को बेंगलुरु में थे। उन्‍होंने यहां पर एरो-इंडिया के दौरान भारत में बने लाइट कॉम्‍बेट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस में उड़ान भरी। फाइनल ऑपरेशनल क्‍लीयरेंस मिलने के बाद तेजस गुरुवार को औपचारिक तौर पर इंडियन एयरफोर्स में शामिल हो गया है। इस मौके पर जनरल बिपिन रावत ने तेजस में उड़ान भरकर इस मौके को और खास बना दिया। आर्मी चीफ ने सॉर्टी के बाद इस एयरक्राफ्ट को करीब से परखा।

tejas-army-chief

उड़ान के बाद क्‍या बोले जनरल

सॉर्टी के बाद जनरल रावत ने कहा कि तेजस की उड़ान भरना शानदार मौका था। अंधेरे में टारगेट पर सटीक निशाना लगाने के काबिल है। उन्‍होंने इसके साथ ही एचएएल और डीआरडीओ को भी धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि तेजस जैसे फाइटर एयरफोर्स की स्‍क्‍वाड्रन में अगर शामिल होते हैं तो इससे एयरफोर्स की ताकत में इजाफा होगा। बुधवार को एक कार्यक्रम में देश के मिलिट्री एविएशन रेगुलेटर सीईएमआईएलएजी की ओर से तेजस MKI की एफओसी एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल बीएस धनोआ को सौंपी गई। इसके अलावा कुछ और डॉक्‍यूमेंट्स भी एयरफोर्स चीफ को दिए गए।

हवा से जमीन पर सटीकता से करेगा हमला

एयरफोर्स चीफ ने आगे कहा, 'तेजस ने हवा से जमीन पर हमलों के अलावा, हवा से हवा में ईधन भरने का सफल प्रदर्शन 16 फरवरी को राजस्‍थान के पोखरण में हुए वायु शक्ति युद्धाभ्‍यास के दौरान किया था।' वहीं डीआरडीओ के चेयरमैन और आरएंडडी सेक्रेटरी जी सतीश रेड्डी ने कहा, 'एफओसी का मिलना तेजस के साथ ही साथ देश के एरोनॉटिकल इंजीनियर्स, साइंटिस्‍ट्स और इंडियन एयरफोर्स के लिए एक मील का पत्‍थर है। इसके अलाव रक्षा मंत्रालय और इससे जुड़ी उद्योगों के लिए भी सह एक उपलब्धि है।'रक्षा सचिव अजय कुमार की मौजूदगी में एयरफोर्स चीफ ने कहा, 'एलसीए तेजस के लिए एफओसी मिलना वाकई एक उपलब्धि है। अब यह एयरक्राफ्ट कई सॉर्टीज कर सकेगा और इसने सटीकता के साथ अपने लक्ष्‍य को भेदने का प्रदर्शन भी किया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+