कोटद्वार में दिनदहाड़े घर के बाहर वकील की गोली मारकर हत्या

ये घटना बीईल रोड पर घटी है जहां सुशील का घर है। घटना के तुरंत बाद उनके पड़ोसी सुरेश तिवारी वहां पहुंचे और घायल वकील को लेकर अस्पताल दौड़े जहां उनकी मौत हो गई।

पौड़ी। उत्तराखंड में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के कोटद्वार में एडवोकेट सुशील रघुवंशी को उनके ही घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें कोटद्वार के राजकीय संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। वकील सुशील की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया जहां उनकी मौत हो गई।

वकील को घर के बाहर किया घायल

वकील को घर के बाहर किया घायल

बता दें कि आज बुधवार को जब सुशील अपने घर के बाहर थे तो बदमाशों ने उन पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई। ये घटना बीईल रोड पर घटी है जहां सुशील का घर है। घटना के तुरंत बाद उनके पड़ोसी सुरेश तिवारी वहां पहुंचे और घायल वकील को लेकर अस्पताल दौड़े। इलाज के दौरान वकील की मौत हो गई।

'सफेद कार से उतरे दो बदमाश...'

'सफेद कार से उतरे दो बदमाश...'

ये घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि हमलावर एक सफेद रंग की कार में आए थे। एडवोकेट सुशील पर हमला करते दो बदमाश दिखाई दिए। हत्याकांड की जांच में पुलिस जुट गई है।

घटना से डर में पहाड़

घटना से डर में पहाड़

वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिन लोगों ने इस घटना को देखा वो भी हो सकता है अभी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हों। ऐसे में पुलिस की जांच से ही मामला साफ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+