गांधीनगर से टिकट मिलने से नाराज हुए आडवाणी, मनाने पहुंचें मोदी

narendra modi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनावों को लेकर टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में अंदरुनी गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के भीष्म पितामह एकबार फिर से नाराज हो गए है। गांधीनगर से आडवाणी को लोकसभा का टिकट दिया गया है, लेकिन इस टिकट से आडवाणी खुश नहीं है। वो अपने लिए भोपाल की टिकट चाहते है।

आडवाणी भोपाल सीट से ही चुनाव लड़ने पर अड़ गए हैं। नाराज आडवाणी को मनाने की तमाम कोशिश चल रही हैं। बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह आडवाणी के सरकारी निवास पर उन्होंने मनाने पहुंचे।

Did You Know: आडवाणी के लिए अधिकतर फैसले उनकी बेटी प्रतिभा लेती हैं।


इससे पहले बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवारों की छठी सूची जारी होने के बाद सुषमा स्वराज और नितिन गडकरी आडवाणी से मिलने पहुंचे। सुषमा औऱ गडकरी ने करीब एक घंटे आडवाणी के घर पर बातचीत की, लेकिन आडवाणी नहीं माने और उन्होंने साफ कर दिया कि वो भोपाल से ही चुनाव लड़ेंगे।

आडवाणी ने बीजेपी आलाकमान से कहा कि उन्हें अपनी सीट चुनने का अधिकार चाहिए। वह खुद तय करना चाहते हैं कि उन्हें किस सीट से लड़ना है। गौरतलब है कि बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के झंडेवालान कार्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।

Did You Know: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के हित में अधिकांश फैसलों में उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी सहयोग करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+