ADR रिपोर्ट: दान पाने के मामले में भाजपा सबसे आगे, दो साल मिले इतने करोड़
नई दिल्ली। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को दो सालों में 915.596 करोड़ रुपये का दान मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पार्टी को चंदा के रूप में वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में में 20,000 रुपये से ऊपर मिली कुल रकम का 94 फीसदी है। वहीं कांग्रेस ने विभिन्न कॉर्पोरेट और व्यापारिक घरानों से 55.36 करोड़ रुपये का दान घोषित किया है, जो पार्टी को 20,000 रुपये से ऊपर के कुल दान का 81 प्रतिशत है।

3 फीसदी चंदा कॉर्पोरेट या बिजनेस घरानों से मिला
इस रिपार्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में 6 राष्ट्रीय पार्टियों को कुल 1059.25 करोड़ स्वैच्छिक दान के रूप में मिला है। इनमें से 985.18 करोड़ यानी कुल दान का 93 फीसदी सिर्फ कॉर्पोरेट या बिजनेस घरानों से चंदा के रूप में मिला है।इसमें सबसे अधिक भाजपा को 915.596 करोड़ रुपये कॉर्पोरेट या बिजनेस घरानों से मिला है। वहीं कांग्रेस को 55.36 करोड़ रुपये कॉर्पोरेट और व्यापारिक घरानों से मिला।

916 चंदा देने वालों ने पते को कोई उल्लेख नहीं किया
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को कॉर्पोरेट क्षेत्र से कम से कम दान मिला है। इस अविधि के दौरान सात दानदाओं की ओर से उसे केवल 4 लाख रुपये मिले हैं। बहुजन समाज पार्टी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में उसे 20 हजार से अधिक चंदा नहीं मिला है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 916 चंदा से पार्टियों को कुल 120.14 करोड़ रकम मिली है। इन 916 चंदा देने वालों ने पते को कोई उल्लेख नहीं किया गया है। वहीं 76 चंदा देने वालों का पैन नंबर गायब हैं। इन लोगों से उन्हें कुल 2.59 करोड़ चंदा के रूप में मिला था।

जानें किस सेक्टर से मिला कितना चंदा
सबसे ज्यादा आठ सेक्टर से इन दलों को दान मिला है। एडीआर की रिपोर्ट में 20 हजार रुपये ज्यादा के मिले दान को ही इस लिस्ट में शामिल किया है। इनमें 49.58 फीसदी दान (488.42 करोड़ रुपये) इलेक्ट्रोरल ट्रस्ट से, मेन्यूफैक्चरिंग सेक्टर से 12.18 फीसदी (120 करोड़ रुपये), रियल इस्टेट सेक्टर से 9.19 फीसदी (90.57 करोड़ रुपये), खनिज व आयात- निर्यात सेक्टर से 6.55 फीसदी (64.544 करोड़ रुपये) मुख्य तौर पर शामिल हैं।
-
'महिलाओं को 2,000 और किसानों को 15,000 रुपये', पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र -
Baramati: सुनेत्रा और फडणवीस की गुजारिश के बावजूद कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, अब नाम वापसी के लिए रख दी शर्त -
CEC Impeachment Row: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव कैसे हुआ खारिज? TMC को झटका! 5 पॉइंट में समझें -
Bihar Next CM: मुख्यमंत्री बनेंगे विजय सिन्हा? डिप्टी सीएम ने अटकलों पर लगाया विराम, खुद बताई अपनी भूमिका -
'किसी पागल कुत्ते ने पवन खेड़ा को काट लिया', CM सरमा की पत्नी रिनिकी ने कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब -
Kerala Election: ‘जनता को हिसाब देना हमारी जिम्मेदारी’,वोटिंग से पहले CM विजयन ने पेश किया सरकारी हिसाब-किताब -
Assam Election: पाकिस्तान से चला नैरेटिव? असम CM हिमंता बिस्वा ने गौरव गोगोई के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उठाए सवाल -
ट्रिब्यूनल ने मोहताब शेख की उम्मीदवारी बहाल की -
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान?












Click it and Unblock the Notifications