5 साल में 200% बढ़ गई समाजवादी पार्टी की संपत्ति, AIADMK की संपत्ति में भी 155% की बढ़ोतरी

नई दिल्लीः एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच सालों में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की कुल संपत्ति में लगभग 200% का इजाफा हुआ है। वहीं, तमिलनाडु में सत्ता की गद्दी पर बैठी एआईएडीएमके की संपत्ति में भी 155 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ADR की ये रिपोर्ट 22 क्षेत्रीय पार्टियों की ओर से घोषित परिसंपत्तियों, देनदारी और पूंजी के अध्ययन के बाद आई है।

634.96 करोड़ रुपये हो गई समाजवादी पार्टी की संपत्ति

634.96 करोड़ रुपये हो गई समाजवादी पार्टी की संपत्ति

साल 2011-12 में समाजवादी पार्टी ने 212.86 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी, जो 2015-16 में 198 फीसदी बढ़कर 634.96 करोड़ रुपये हो गई। समाजवादी पार्टी के अलावा AIADMK, शिवसेना जैसी मुख्य क्षेत्रीय पार्टियां की संपत्ति में भी तेजी से इजाफा हुआ है।

ADR ने जारी की है रिपोर्ट

ADR ने जारी की है रिपोर्ट

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की ये रिपोर्ट साल 2011-12 और साल 2015-16 के लिए है। रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2011-12 में 20 क्षेत्रीय पार्टियों की कुल औसत संपत्ति 24.11 करोड़ रुपये थी, जो 2015-16 में बढ़कर 65.77 करोड़ हो गई।

नवंबर 2012 में रजिस्टर्ड हुई थी आम आदमी पार्टी

नवंबर 2012 में रजिस्टर्ड हुई थी आम आदमी पार्टी

नवंबर 2012 में रजिस्टर्ड हुई आम आदमी पार्टी और मार्च 2011 में रजिस्टर्ड हुई आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस, इन दोनों पार्टियों की साल 2012-13 में औसत संपत्ति 1.165 करोड़ रुपये घोषित की थीं जो 2015-16 में बढ़कर 3.765 करोड़ हो गई।

तेलुगु देशम पार्टी की कुल संपत्ति 46.09 करोड़ हो गई है

तेलुगु देशम पार्टी की कुल संपत्ति 46.09 करोड़ हो गई है

चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी ने 2011-12 में कुल पूंजी 11.538 करोड़ रुपये घोषित की थी, साल 2015-16 में ये संपत्ति 299 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 46.09 करोड़ हो गई। DMK की कुल 257.18 करोड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+