महिलाएं भी ‘दागी नेता'? ADR रिपोर्ट ने उड़ाए होश! सबसे ज्यादा अपराधी किस पार्टी में?
ADR Report on Women's MP-MLA: चुनाव सुधारों पर काम करने वाले गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने राजनेताओं को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है।
इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वासे खुलासे सामने आए हैं। खास कर महिला सांसदों और विधायकों पर जारी की गई रिपोर्ट ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

महिलाओं पर दर्ज आपराधिक मामले
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (Association for Democratic Reforms) की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 512 महिला सांसद और विधायक हैं। इनमें से 28% यानी 143 महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 78 महिलाएं (15%) गंभीर मामलों जैसे हत्या और अपहरण के आरोपों का सामना कर रही हैं।
ये भी पढ़ें Delhi Chunav 2025: केजरीवाल पर दर्ज हैं ताहिर हुसैन से भी ज्यादा क्रिमिनल केस, ADR की चौंकाने वाली रिपोर्ट
गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहीं महिला जनप्रतिनिधि
इनमें से 78 महिला सांसद-विधायक हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रही हैं
लोकसभा: 75 महिला सांसदों में से 14 पर गंभीर मामल
राज्यसभा: 37 में से 7 पर गंभीर आरोप
विधानसभा: 400 महिला विधायकों में से 57 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज
कौन सी पार्टी की महिलाएं हैं सबसे ज्यादा 'दागी'?
- बीजेपी: 217 महिला सांसद-विधायक में से 23% पर आपराधिक मामले, 11% पर गंभीर मामले दर्ज
- कांग्रेस: 83 में से 34% पर आपराधिक मामले, 20% पर गंभीर आरोप दर्ज
- तेलुगू देशम पार्टी (TDP): 20 में से 65% पर केस, 45% पर गंभीर आरोप
- आप पार्टी (AAP): 13 में से 69% पर आपराधिक मामले, 31% पर गंभीर आरोप
महिला राजनेताओं में शिक्षा का स्तर
- 71% महिला सांसद-विधायक ग्रेजुएट या उच्च शिक्षा प्राप्त
- 24% कक्षा 5वीं से 12वीं तक पढ़ी हैं
- 12 महिला नेता डिप्लोमा धारक हैं
- 12 महिलाएं सिर्फ साक्षर हैं
अरबपति महिला नेता
512 में से 17 महिला सांसद-विधायकों ने खुद को अरबपति (₹100 करोड़ से अधिक संपत्ति) घोषित किया है:
- लोकसभा: 75 में से 6
- राज्यसभा: 37 में से 3
- विधानसभा: 400 में से 8
कौन से आयु वर्ग की महिलाएं हैं राजनीति में सबसे ज्यादा सक्रिय?
- 64% महिलाएं 41-60 वर्ष की उम्र की हैं
- 22% महिलाएं 25-40 वर्ष की
- 14% महिलाएं 61-80 वर्ष की उम्र की हैं
ये भी पढ़ें ADR रिपोर्ट में खुलासा, वसुंधरा से डबल पैसे खर्च कर भजन लाल बने CM, जानें दीया, गहलोत का भी हिसाब?












Click it and Unblock the Notifications