क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

देश के राष्ट्रीय दलों के पास जितनी संपत्ति, उसका 70 फीसदी भाजपा के पास: ADR रिपोर्ट

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 28 जनवरी: केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे अमीर पार्टी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर ) ने राजनीतिक दलों की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, भाजपा ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 4,847.78 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की, जो दूसरे किसी भी दल से कई गुना ज्यादा है। राष्ट्रीय दलों की कुल संपत्ति का करीब 70 प्रतिशत भाजपा के पास है।

भाजपा

भाजपा के बाद सबसे ज्यादा संपत्ति मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी के पास है। 2019-20 में बसपा ने 698.33 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है है। इसके बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का नंबर आता है। कांग्रेस के पास 588.16 करोड़ रुपए की संपत्ति है। एडीआर ने वित्त वर्ष 2019-20 में सात राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय दलों की संपत्ति और देनदारियों के अपने विश्लेषण के आधार पर अपनी ये रिपोर्ट तैयार की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 में सात राष्ट्रीय दलों की ओर से घोषित कुल संपत्ति 6,988.57 करोड़ रुपए थी। सात राष्ट्रीय दलों में, सबसे अधिक संपत्ति भाजपा के पास 4847.78 करोड़ रुपए है, जो राष्ट्रीय दलों की कुल संपत्ति का 69.37 प्रतिशत है। बसपा के पास 698.33 करोड़ और कांग्रेस के पास 588.16 करोड़ की संपत्ति है।

44 क्षेत्रीय दलों के पास 2,129.38 करोड़

2019-20 में 44 क्षेत्रीय दलों की कुल संपत्ति 2,129.38 करोड़ रुपए थी। क्षेत्रीय दलों की कुल संपत्ति का 95 फीसदी हिस्सा 10 पार्टियों के पास है। क्षेत्रीय दलों में समाजवादी पार्टी के पास सबसे ज्यादा संपत्ति 563.47 करोड़ रुपए हैं। इसके बाद टीआरएस के पास 301.47 करोड़ रुपए और अन्नाद्रमुक के पास 267.61 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सात राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल देनदारी 134.93 करोड़ रुपए है। राष्ट्रीय दलों ने वित्त वर्ष 2019-20 में 74.27 करोड़ रुपये की कुल देनदारियों की घोषणा की। वहीं क्षेत्रीय दलों ने कुल 60.66 करोड़ रुपये की कुल देनदारी की घोषणा की।

पढ़ें- नवजोत सिद्धू को बहन सुमन ने बताया लालची और बेरहम, बोलीं-इसने मां को रेलवे स्टेशन पर छोड़ापढ़ें- नवजोत सिद्धू को बहन सुमन ने बताया लालची और बेरहम, बोलीं-इसने मां को रेलवे स्टेशन पर छोड़ा

Comments
English summary
ADR report BJP assets worth Rs 4847 crore in 2019 20 BSP second at Rs 698 cr
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X