बेटी ने मार दिया अपने मां-बाप को लाश पर डाला तेजाब
वडोदरा। दो महीने की ही थी तो जब गोद लिया था उसे। मां ने अपने कलेजे से लगाकर पाला, पिता ने पलकों पर बिठाकर। उंगली भी कट जाती तो मां जोर से चिल्लाती जैसे दर्द उसे नहीं मां को हो रहा हो। लेकिन किसे पता था कि वही जब 16 साल की हो जाएगी तो वह मां-बाप के लिए 'जानलेवा' बन जाएगी। वडोदरा में सोलह साल की एक बेटी ने अपने माता-पिता को जान से मार दिया।

यही नहीं, जान से मारने के बाद बेटी ने दोनों की लाश पर तेज़ाब छिड़का। जिससे लाशों को कोई पहचान भी न सके। पुलिस ने बताया कि विनोद (63) स्नेहा (60) की हत्या करने के जुर्म में सोलह साल की लड़की को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबित दंपति की हत्या तीन अगस्त के दिन हुई थी। जबकि पूरा मामला सोमवार को प्रकाश में आया। इस दौरान पुलिस को मृतकों के गायब हो जाने की सूचना मिली थी।
पुलिस जब दंपति के घर तलाशी औऱ आगे की जांच के लिए पहुंची तो वहां से उन्हें सड़े गले शरीर मिले। शुरूआती जांच में पता चला कि लड़की ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications