अदनान सामी ने पाकिस्तानियों पर किया कटाक्ष, कहा- बौद्धिक और नैतिक रूप से विक्षिप्त हैं वे लोग

नई दिल्ली। मशहूर गायक और संगीतकार अदनान सामी एक बार फिर से अपने एक ट्वीट की वजह से सुर्खियों में हैं। अबकी उन्होंने पाकिस्तानियों पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे मौलिक, बौद्धिक और व्याकरणिक रूप से विक्षिप्त हैं। दरअसल, अदनान सामी ने एक ट्विटर यूजर के सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। अदनान पहले भी पाकिस्तान को लेकर तीखी बयानबाजी करते रहे हैं।

अदनान सामी ने पाकिस्तान पर किया कटाक्ष

अदनान सामी ने पाकिस्तान पर किया कटाक्ष

एक ट्विटर यूजर ने अदनान सामी से पूछा कि अधिकतर पाकिस्तानी इंडिया को एंडिया (Endia) और मोदी को मूदी कहकर क्यों बुलाते हैं। इसके जवाब में इस सिंगर ने कहा, 'क्योंकि वे व्याकरणिक, नैतिक और बौद्धिक रुप से विक्षिप्त हैं।' इसके बाद दूसरे ट्वीट में अदनान ने लिखा कि और वे लोग ऐतिहासिक दृष्टि से भी विक्षिप्त हैं।'

'बौद्धिक और व्याकरणिक रूप से विक्षिप्त हैं पाकिस्तानी'

अदनान सामी को ट्विटर पर पाकिस्तानी यूजर्स ट्रोल करने की कोशिश करते रहे हैं। अदनान भी इन ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। इसके पहले भी आर्टिकल 370 और चंद्रयान-2 को लेकर अदनान सामी ने पाकिस्तान पर तंज कसा था। जम्मू-कश्मीर में भारत द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे अदनान सामी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। अदनान ने एक और ट्वीट में लिखा था, 'कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है, उस चीज में अपनी नाक घुसाने की जरूरत नहीं है जिससे तुम्हारा कोई ताल्लुक ना हो।'

पाक के खिलाफ अदनान पहले भी देते रहे हैं बयान

पाक के खिलाफ अदनान पहले भी देते रहे हैं बयान

इसके पहले अदनान ने पाकिस्तान के निवासियों को लेकर कहा था कि वे लोग अपने खुद के जीवन से निराश हैं, जब से उन्हें यह एहसास हुआ है कि मैं इन सब से आगे बढ़ चुका हूं, तब से वे मेरे ऊपर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, पाकिस्तानियों तो गुमराह किया जा रहा है। बता दें कि आर्टिकल 370 को लेकर पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है। लगातार पाकिस्तान के नेताओं और वहां के ट्विटर यूजर्स द्वारा फर्जी बातें फैलाने की कोशिश की जा रही है। कई पाकिस्तानी यूजर्स कश्मीर के नाम पर फेक तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हैं, हालांकि उनको भारतीय यूजर्स मुंहतोड़ जवाब देते हैं। दूसरी तरफ, पाकिस्तान कश्मीर के मामले पर लगभग हर मंच पर मुंह की खा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+