CAA Protest:पाकिस्तान से बोले अदनान सामी- भारत में मुसलमान काफी खुश हैं

नई दिल्ली- नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में टांग घुसाने की पाकिस्तान की कोशिशों पर सिंगर अदनान सामी ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान से आकर भारतीय नागरिकता लेने वाले अदनान सामी ने बड़े सधे हुए लेकिन माकूल जवाब में पाकिस्तानी हुक्कमरानों से कहा है कि वह भारत के अंदरूनी मामलों में अपना मुंह बंद ही रखें और सुन लें कि भारत का मुसलमान बहुत ही खुश और गौरवांवित है।

Adnan Samis answer to Pakistan, Muslims in India are very happy and proud

पाकिस्तान को आईना दिखाने के लिए इस मुद्दे पर अदनान ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं और पूरे मन से पाकिस्तानियों को धोने की कोशिश की है। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है-
'डियर पाकिस्तानी, जिन्होंने सीएए की बहस में खुद को जबरन घुसाया है.......पहली बात तो ये कि अगर आप 4 मुसलमानों की वकालत कर रहे हैं तो पहले आपको यह कबूल करना होगा कि मुसलमान आपको छोड़ना चाहते हैं, जिससे आपके अस्तित्व की वजह ही खत्म हो जाएगी! दूसरा, अगर आपको मुसलमानों की इतनी ही चिंता है तो उनके लिए अपनी सीमाएं खोल दीजिए या फिर अपना मुंह बंद ही रखिए!! '

Adnan Samis answer to Pakistan, Muslims in India are very happy and proud

दूसरे ट्वीट में अदनान ने लिखा है कि भारत में मुस्लिम समुदाय बहुत ही खुश है और काफी फक्र और सम्मान के साथ रहता है। उन्होंने लिखा, 'आपको सुनकर शायद बहुत बुरा लगे, लेकिन यहां मुसलमान काफी खुश और गौरवांवित हैं!'

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान समेत अनेकों पाकिस्तानियों ने बेवजह टिप्पणियां की हैं। इमरान तो दायरे से बाहर जाकर जिनेवा में पहले ग्लोबल रिफ्यूजी फोरम में भी इस पर राग अलाप कर भारत में मुसलमानों की स्थिति चिंताजनक ठहराने की कोशिश की थी। उधर अदनान के लिए भी ये पहला मौका नहीं है, वह पहने भी भारत के खिलाफ उल्टी-सीधी बात करने पर पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+