महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः पिता उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में दमखम दिखाते हुए आदित्य ठाकरे ने भरा पर्चा
Recommended Video
नई दिल्लीः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा विंग के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आदित्य ठाकरे ने आज यानी कि गुरुवार को बीएमसी कार्यालय पहुंचकर वर्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन से पहले आदित्य ठाकरे ने मुंबई में बड़ा रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नामांकन से पहले मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि जनता का प्यार देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जनता जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फोन कर आशीर्वाद दिया। आदित्य ठाकरे ने रोड शो करने के बाद पर्चा भरा।
ठाकरे खानदान से नामांकन करने वाले आदित्य पहले सदस्य बन गए। कहा जा रहा है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस भी आदित्य के नामांकन में सामिल हो सकते हैं। लेकिन उन्होंने सुबह ही फोन कर आदित्य को आशीर्वाद दिया। नामांकन के दौरान पिता उद्धव ठाकरे और भाई तेजस भी आदित्य के साथ मौजूद रहे।
पार्टी की एक बैठक में उत्साह के आदित्य ने कहा था, 'मैं चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने बड़ा कदम उठाया है। मेरे लिए यह बड़ा और ऐतिहासिक क्षण है। मेरे खिलाफ किसी को खड़ा होने दीजिए। यह उसका अधिकार है। मैं भयभीत नहीं हूं, क्योंकि मुझे भरोसा है कि आप मुझे हारने नहीं देंगे'।












Click it and Unblock the Notifications