जिस घर में श्वेता के साथ शिफ्ट होने वाले हैं आदित्य, अब उसे लेकर किया ये बड़ा खुलासा

आदित्य और श्वेता पिछले करीब 10 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर और टीवी रिएलिटी शो इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते 1 दिसंबर को मुंबई में आदित्य ने अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ सात फेरे लिए थे और तभी से उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी के बाद आदित्य ने यह भी बताया कि वो जल्द ही अपनी पत्नी श्वेता के साथ अपने नए घर में शिफ्ट होंगे, जिसे उन्होंने हाल ही में खरीदा था। आदित्य का ये नया घर उनके माता-पिता के घर से महज तीन बिल्डिंग दूर है। इस घर को लेकर अब आदित्य नारायण ने एक और बात का खुलासा किया है।

'मेरे घर की कीमत को कम करके आंका'

'मेरे घर की कीमत को कम करके आंका'

दरअसल आदित्य नारायण ने कहा है कि मीडिया ने उनके घर की कीमत को कम करके आंका है। SpotboyE की खबर के मुताबिक, आदित्य नारायण ने कहा, 'मीडिया में मेरे नए घर की जो कीमत बताई जा रही है, असल कीमत उससे कहीं ज्यादा है। मेरे घर की सही कीमत के बारे में मीडिया को फैक्ट चेक करना चाहिए। मीडिया में चल रहा है कि मेरा घर 4 करोड़ का है। हा हा...ये तो बहुत ज्यादा कम है।'

'अभी तो हम लोग होम-हनीमून पर हैं'

'अभी तो हम लोग होम-हनीमून पर हैं'

आदित्य नारायण ने आगे कहा, 'मार्केट प्राइज कम लिख दिया। उस घर को खरीदने में मेरे 10.5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। मैं जब बच्चा था, तब से काम कर रहा हूं। टेलीविजन में बहुत पैसे मिलते हैं।' वहीं, आदित्य से जब उनके हनीमून के बारे में पूछा गया तो उन्होने बताया, 'हम लोग आधा दिसंबर बीत जाने के बाद हनीमून पर जाएंगे। अभी तो हम लोग होम-हनीमून पर हैं और एक-दूजे के लिए रहने की जगह तैयार कर रहे हैं। हमारा नया घर तैयार होने तक एक कुंवारे आदमी के रूम को दो लोगों के लिए ठीक से तैयार किया जा रहा है।'

1 दिसंबर को हुई श्वेता और आदित्य की शादी

1 दिसंबर को हुई श्वेता और आदित्य की शादी

आदित्य ने आगे बताया, 'मैंने अंधेरी में ही एक 5 बीएचके फ्लैट खरीदा है, जो मम्मी-पापा के घर से महज तीन बिल्डिंग दूर है। इस घर में श्वेता और मैं अगले 3-4 महीनों में शिफ्ट हो जाएंगे। यहां से मेरे पैरेंट्स कुछ ही दूरी पर होंगे और मैं जब चाहूंगा उनसे आकर मिल लूंगा।' आपको बता दें कि 1 दिसंबर को हुई आदित्य और श्वेता की शादी में कोरोना वायरस महामारी के चलते दोनों के परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में थे आदित्य और श्वेता

पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में थे आदित्य और श्वेता

वहीं, शादी के बाद अपनी नई लाइफ के बारे में 'बॉलीवुड हंगामा' से बात करते हुए आदित्य नारायण ने बताया, 'काफी अच्छा लगता है...हम दोनों बहुत खुशकिस्मत हैं, जो एक दूसरे को मिले।' गौरतलब है कि आदित्य और श्वेता पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने पिछले महीने ही अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया और बताया कि जल्द ही वो शादी करने वाले हैं।

शादी के बाद आदित्य ने लिखा ये खूबसूरत मैसेज

शादी के बाद आदित्य ने लिखा ये खूबसूरत मैसेज

शादी के बाद आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में दूल्हा बने आदित्य अपनी पत्नी श्वेता को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ आदित्य ने लिखा, 'मैं तुम्हें तलाश लूंगा और तुमसे शादी करूंगा।' दोनों की इस तस्वीर पर आदित्य की दोस्त और बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी कमेंट कर बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+