Aditya Narayan Wedding:आदित्य नारायण की शादी की रस्में हुईं शुरू, तिलक की तस्वीरें-वीडियो वायरल
Aditya Narayan Wedding:आदित्य नारायण की शादी की रस्में हुईं शुरू, तिलक की तस्वीरें-वीडियो वायरल
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) से 1 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही आदित्य नारायण ने अपनी शादी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। अब उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। शनिवार (28 नवंबर) रात आदित्य नारायण के तिलक समारोह की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई।

इंस्टाग्राम पर आदित्य नारायण के फैन क्लब ने तिलक समारोह की वीडियो और तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में आदित्य नारायण के साथ श्वेता अग्रवाल भी दिख रही हैं। इसके अलावा उदित नारायण और उनकी पत्नी दीपा नारायण झा भी हैं। आदित्य नारायण के तिलक समारोह के वीडियो में वो डार्क रंग के कुर्ते में दिख रहे हैं। वहीं श्वेता अग्रवाल ने ऑरेंज रंग का कुर्ता पहना हुआ है।
तिलक समारोह में श्वेता अग्रवाल के माता-पिता उन्हें तिलक लगाते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर आदित्य नारायण ने भी शेयर की है। जिसमें वह श्वेता अग्रवाल के साथ गला मिलते दिख रहे हैं।
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल एक-दूसरे को कुछ सालों से डेट कर रहे हैं। हाल में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय ई से बातचीत करते हुए आदित्य नारायण ने कहा था कि हम दोनों एक दिसंबर को शादी करने वाले हैं। उन्होंने बोला था कि कोविड-19 की वजह से हम लोग 50 से ज्यादा मेहमानों को नहीं बुला सकते हैं इसलिए सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा था हम शादी मंदिर में करने वाले हैं और उसके बाद एक सिंपल सा रिसेप्शन दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications