अधीर रंजन चौधरी बोले- पीएम मोदी सिर्फ हिन्दुओं के नेता, बताया कौन होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष

अधीर रंजन चौधरी बोले- पीएम मोदी सिर्फ हिन्दुओं के नेता, बताया कौन होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष

Adhir Ranjan Chowdhury News:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 और कांग्रेस में होने वाले अध्यक्ष को लेकर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का बयान सामने आया । एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अधीर रंजन चौधरी ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ हिन्दुओं के नेता हैं। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, भारतीय जतना पार्टी (BJP) ध्रुवीकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एक यूनिवर्सल नेता नहीं बन पाए हैं। वो सबके नेता नहीं बन पाए हैं। देश के 20 करोड़ मुसलमानों से पूछिए कि क्या मोदी उनते नेता हैं? क्या मोदी सिर्फ हिन्दुओं के नेता हैं?

Adhir Ranjan Chowdhury

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, पीएम मोदी सबके नहीं हो पाए हैं। वह सिर्फ हिंदुओं का नेता बनकर राज करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश का चुनाव देख लीजिए, कितने मुस्लिम जीतकर आए हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, कांग्रेस पार्टी का कदन घटा नहीं है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा उनके लिए कांग्रेस से जुड़ा रहना गर्व की बात है। कांग्रेस के लिए राम और रहीम दोनों बराबर हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण बीजेपी का चुनावी हथियार है।

बताया कौन होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष

अधीर रंजन चौधरी ने इंटरव्यू में इस सवाल का भी जवाब दिया कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? अधीर रंजन चौधरी ने कहा, जल्द ही पार्टी अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। हमने इसपर फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा, ये एक तकनीकी मामला है। कांग्रेस पार्टी को जल्द ही उसका अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी का मुखिया अंतरिम है या अध्यक्ष, यह तकनीकी मामला है। लेकिन इसकी वजह से पार्टी को कमजोर या पावरफुल समझने की कोई जरूरत नहीं है। हम जल्द ही अध्यक्ष चुन लेंगे।

पश्चिम बंगाल चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, टीएमसी और बीजेपी के टकराव में आम लोगों का मुद्दा कहीं नहीं है। आम जनता इन सारी चीजों से परेशान हो चुकी है। टीएमसी अपने जिन नेताओं को चोर कहती है, बीजेपी उन्हें अपने में शामिल कर रही है। आज हालात बदल रहे हैं। बीजेपी चोरों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है क्योंकि उन्हें आम लोगों की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+