Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले- पीएम मोदी और अमित शाह खुद हैं घुसपैठिए

Recommended Video

    Adhir Ranjan controversial statement on NRC, said these things about PM and Hm |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के आलोचक रहे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में आधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, एनआरसी को लेकर आज देश में ऐसा महौल बना दिया गया है कि जो देश का गरीब नागरिक है उसे डर सताने लगा है कि उनका क्या होगा। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी और अमित शाह को घुसपैठिया भी बताया है।

    गरीब के पास जुटाने को रोटी नहीं, कागज कहां से आएगा

    गरीब के पास जुटाने को रोटी नहीं, कागज कहां से आएगा

    सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का इंटरव्यू वायरल हो गया है। वीडियो में कांग्रेस नेता बोलते है कि, देश में एनआरसी को लेकर देश की आम जनता में भय का माहौल है। गरीब किसान जिसे दो रोज की रोटी जुटाने की सोच से फुर्सत नहीं है उसके बाद नागरिक कागजात कहां से आएगा। अधीर रंजन कहते हैं कि देश में कई ऐसे नागरिक हैं जिन्हें पढ़ना लिखना नहीं आता उनके पास कहां से कागज होगा। ये हमारा देश है हम वोट डालते हैं तो हमें कागजात जुटाने की क्या जरूरत है?

    मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप

    मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप

    एनआरसी पर अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, घुसपैठिए तो पीएम मोदी और अमित शाह हैं जो रहने वाले गुजरात के और यहां दिल्ली में आकर बस गए। इसके आलावा उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वह दिखाना चाहते हैं कि मुसलमान को भगाएंगे जबकि मुस्लिम को भगाने की हिम्मत उनमें नहीं है। मुसलमान हमारे देश का नागरिक है वह क्यों भागेगा? हिंदुस्तान गंगा-जमुना तहजीब के लिए जाना जाता है यह हिंदू और मुस्लिम दोनों का देश है।

    पूरे देश में लागू होगा NRC: राजनाथ

    झारखंड के बोकारो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नागरिक राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) का भी मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय के यह जानने का अधिकार है कि उनकी भूमि पर कौर अवैध अप्रवासी रह रहा है। इसलिए हम पूरे भारत में एनआरसी लागू करने वाले हैं। राजनाथ ने एनआरसी का विरोध कर रही पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी का नाम लिए बिना उनपर हमला बोला है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+