डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने फिर लिखा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र
नई दिल्ली, 27 नवंबर। संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू हो रहा है, ऐसे में विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए सवालों की सूची तैयार कर ली है। इस बीच कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा, इससे आपको (अध्यक्ष) सदन में कामकाज के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी। इससे पहले भी अधीर रंजन चौधरी डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति का मुद्दा उठा चुके हैं।

इस साल जून में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर लोकसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव करवाने का अनुरोध किया था। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल से अधिक समय से लोकसभा डिप्टी स्पीकर का पद खाली है, ऐसे में खाली स्थान भरने के लिए तुरंत चुनाव होना चाहिए। पिछली बार की तरह इस बार भी अधीर रंजन चौधरी ने ओम बिरला से अनुरोध किया है कि शीतकालीन सत्र में डिप्टी स्पीकर का चुनाव करवाया जाए।
Leader of Congress in Lok Sabha, Adhir Ranjan Chowdhury writes to Lok Sabha Speaker Om Birla requesting him to initiate the process of appointment of the Deputy Speaker "as it would help you (the Speaker) in the smooth conduct of business in the House." pic.twitter.com/x4saflVuNu
— ANI (@ANI) November 27, 2021
यह भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर ने पाकिस्तानी सीनेट चेयरमैन को भारत आने का भेजा न्योता, दोस्ती की तरफ कदम?
Recommended Video
अपने पत्र में कांग्रेस नेता ने दिल्ली हाई कोर्ट की उस टिप्पणी का भी जिक्र किया जिसमें न्यायालय ने केंद्र सरकार से लोकसभा डिप्टी स्पीकर के खाली पद और संविधान के आर्टिकल 93 के उल्लंघन को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था। अधीर रंजन चौधरी ने लिखा, 'इन सब के मद्देनजर मैं आप (अध्यक्ष) से अनुरोध करता हूं कि लोकसभा उपाध्यक्ष पद को भरने को लेकर जरूरी प्रक्रिया को शुरू करें, इससे आपको भी सदन में कामकाज के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी।' अपने पिछले पत्र में भी चौधरी ने कहा था 'लोकसभा के दूसरे सर्वोच्च रैंक के विधायी अधिकारी के तौर पर डिप्टी स्पीकर यह सुनिश्चित करता है कि संसद का कार्य प्रभावी रूप से हो और सदन का कामकाज इस तरह किया जाए जो हमारे प्रतिनिधि लोकतंत्र की जरूरतों के अनुरूप हो।'












Click it and Unblock the Notifications