14 अप्रैल को लॉकडाउन हटाने पर क्या है पीएम मोदी का रुख, बैठक के बाद इन दो सांसदों ने दिए संकेत
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। वहीं, संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई राज्यों के सीएम ने पीएम मोदी से अपील की है कि लॉकडाउन की अवधि को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए। इस बीच पीएम मोदी ने ने लोकसभा और राज्यसभा में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की।

पीएम मोदी के साथ इस मीटिंग के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ा सकती है। बीजद के नेता पिनाकी मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि 14 अप्रैल को एक बार में लॉकडाउन नहीं हटाया जाएगा। पीएम मोदी के साथ बैठक में राहत पैकेज और मेडिकल उपकरणों की कमी जैसे मुद्दे भी उठाए गए।
Recommended Video
वहीं, सांसदों के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, देश में स्थिति 'सामाजिक आपातकाल' के समान है। इसके लिए कड़े फैसलों की जरूरत है और हमें सतर्क रहना चाहिए। राज्यों, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के विस्तार का सुझाव दिया है। इस बीच खबर आ रही है कि पीएम मोदी 11 अप्रैल को सभी राज्यों के सीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।
पीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत में कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद, अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी से सुदीप बंद्योपाध्याय, शिवसेना से संजय राउत, बीजेडी से पिनाकी मिश्रा, एनसीपी से शरद पवार, समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव, अकाली देल से सुखबीर सिंह बादल, बीएसपी से सतीश चंद्र मिश्रा, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से विजय साई रेड्डीऔर मिथुन रेड्डी, जेडीयू से राजीव रंजन सिंह, एलजेपी से चिराग पासवान आदि शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications