One Nation One Election: अधीर चौधरी ने पहले भरी थी हामी, फिर शाह को पत्र लिखकर किया इनकार-सूत्र
One Nation One Election: सूत्रों की मानें तो कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पहले 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' समिति का हिस्सा बनने के लिए हामी भरी थी। लेकिन, उसके बाद इनकार कर दिया।
One Nation One Election: केंद्र ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के मुद्दे की जांच और देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए सिफारिशें करने के लिए 8 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। इस समिति में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का भी नाम था। लेकिन, बाद में अधीर रंजन चौधरी ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था। अब मामले में नया दावा सामने आया है।
दावा यह है कि अधिसूचना से पहले अधीर रंजन चौधरी ने समिति का हिस्सा बनने के लिए अपनी सहमति दी थी। लेकिन, बाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था।

जानें कौन-कौन इस समिति में?
- समिति का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द
- गृहमंत्री अमित शाह
- कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
- राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद
- वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह
- लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप
- वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे
- पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी












Click it and Unblock the Notifications