'देश विरोधी ताकतों को INDIA में जोड़ा', BJP में शामिल होने के बाद बोले कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता
Rohan Gupta Resign Congress Join BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रवक्ता रहे रोहन गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा में शामिल होने के बाद रोहन गुप्ता ने कहा कि कितने विरोधाभास हो सकते हैं? कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि एक संचार प्रभारी हैं जिनके नाम में 'राम' है, जब सनातन धर्म का अपमान हो रहा था तब उन्होंने हमको कहा कि आप चुप रहो।

मैंने आत्मसम्मान के लिए कांग्रेस का छोड़ा साथ
उन्होंने कहा कि देश के नाम का उपयोग करके एक गठबंधन बनाया गया, लेकिन उसमें 'देश विरोधी ताकतों' को जोड़ा गया। इस पार्टी में विरोधाभास ही विरोधाभास है। मैं कितनों का नाम लूं। इस दौरान रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद रोहन गुप्ता ने कहा कि मैंने अपने आत्मसम्मान के लिए कांग्रेस का साथ छोड़ा है। वहां मुझे हर रोज अपमानित किया जाता था।
मैंने कई बार खुद बीजेपी की वॉशिंग मशीन पर सवाल उठाए
खुद को बेदाग बताते हुए रोहन गुप्ता ने कहा कि मैंने कई बार खुद बीजेपी की वॉशिंग मशीन पर सवाल उठाए हैं। मेरी शर्ट बिलकुल बेदाग है। सनातन को गाली देने वालों के साथ काम नहीं किया जा सकता है। जिनके नाम में राम हैं, वो हर रोज राम के और सनातन के खिलाफ बोलने वालों के पक्ष में बोलने के लिए कहते थे।
कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को गुजरात की अहमदाबाद उत्तर सीट से टिकट दिया था। लेकिन उन्होंने टिकट लौटा दिया। रोहन ने 18 मार्च को ऐलान किया था कि वो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav: किरण खेर की जगह चंडीगढ़ में बीजेपी ने स्थानीय चेहरे को क्यों चुना, AAP या कोई और वजह?












Click it and Unblock the Notifications