Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

500 मिलियन टन कार्गो हैंडलिंग का माइलस्टोन पार! Gautam Adani ने रखा 2030 तक 1 अरब टन का लक्ष्य

भारत की सबसे बड़ी निजी पोर्ट ऑपरेटर कंपनी Adani Ports and Special Economic Zone (APSEZ) ने कार्गो हैंडलिंग क्षमता में 500 मिलियन टन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए एक बड़ा माइलस्टोन मानी जा रही है। इस उपलब्धि का जश्न अहमदाबाद स्थित अदाणी कॉर्पोरेट हाउस में मनाया गया, जहां कंपनी के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने कर्मचारियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए गौदम अदाणी ने कहा कि 500 मिलियन टन का आंकड़ा सिर्फ एक संख्या नहीं है, बल्कि यह विज़न, धैर्य और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां केवल बिजनेस प्रदर्शन से नहीं बनतीं, बल्कि यह वर्षों के विश्वास, जोखिम उठाने की क्षमता और कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहने से तैयार होती हैं।

Gautam Adani

अदाणी ने समूह की शुरुआती यात्रा को याद करते हुए बताया कि इसकी नींव Mundra Port के विकास से पड़ी थी। 1990 के दशक में जब इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी, तब क्षेत्र में बुनियादी ढांचा बहुत सीमित था और कनेक्टिविटी भी कमजोर थी। इसके बावजूद भरोसे और सकारात्मक सोच के साथ इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया गया।

19 पोर्ट और टर्मिनल का बना वैश्विक नेटवर्क

Adani Ports and Special Economic Zone आज मुंद्रा से आगे बढ़कर भारत और विदेशों में 19 पोर्ट और टर्मिनल का बड़ा नेटवर्क बना चुका है। कंपनी ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, श्रीलंका और तंजानिया जैसे देशों में भी अपने ऑपरेशन चला रही है। इसके साथ ही कंपनी ने एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम तैयार किया है, जिसका उद्देश्य कार्गो मूवमेंट, कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को बेहतर बनाना है।

फ्रंटलाइन कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम

अदाणी ने कहा कि APSEZ की सफलता में सबसे बड़ी भूमिका फ्रंटलाइन वर्कर्स और ऑपरेशन टीमों की रही है। उन्होंने क्रेन ऑपरेटर, मरीन स्टाफ, लॉजिस्टिक्स प्लानर, मेंटेनेंस टीम और पोर्ट पर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के योगदान को खास तौर पर सराहा। उन्होंने कहा कि इन लोगों की मेहनत और समर्पण ही कंपनी की असली ताकत है।

गौतम अदाणी ने यह भी बताया कि समूह के अंदर कुछ बड़े संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। कंपनी अब एक फ्लैटर यानी तीन-स्तरीय संरचना की ओर बढ़ रही है, ताकि कर्मचारियों को अधिक अधिकार मिलें और जमीनी स्तर पर फैसले तेजी से लिए जा सकें। उनका कहना था कि लक्ष्य एक ऐसा सिस्टम बनाना है जो तेज, लचीला और जिम्मेदार हो।

मजबूत साझेदारी पर जोर

अदाणी ने कहा कि किसी भी कंपनी की लंबी सफलता उसके पार्टनर्स और इकोसिस्टम की मजबूती पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत और सक्षम साझेदार होने से पूरे वैल्यू चेन में बेहतर प्रदर्शन और स्थिरता आती है।

2030 तक 1 अरब टन कार्गो का लक्ष्य

आने वाले समय को लेकर गौतम अदाणी ने कहा कि भारत तेजी से उस दौर में प्रवेश कर रहा है जहां लॉजिस्टिक्स क्षमता आर्थिक विकास में रणनीतिक भूमिका निभाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 2030 तक 1 बिलियन टन कार्गो हैंडलिंग क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लॉजिस्टिक्स और मरीन सेवाओं में आने वाले वर्षों में पांच गुना तक वृद्धि देखने को मिल सकती है।

अयोध्या में अदाणी ग्रुप का बड़ा ऐलान! गुरुकुल में खुलेगी हाईटेक AI लैब, छात्र सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस!
अयोध्या में अदाणी ग्रुप का बड़ा ऐलान! गुरुकुल में खुलेगी हाईटेक AI लैब, छात्र सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस!

तेजी से बढ़ती रही कंपनी की क्षमता

अदाणी ने बताया कि समय के साथ कंपनी की ग्रोथ तेज होती गई है। हर अगले 100 मिलियन टन का माइलस्टोन पिछले से कम समय में हासिल किया गया है। उनके मुताबिक यह एक स्पष्ट संकेत है कि जब विज़न और क्रियान्वयन (execution) एक दिशा में चलते हैं, तो विकास की गति लगातार बढ़ती जाती है।

भविष्य की तैयारी का समय

अपने संबोधन के अंत में गौतम अदाणी ने कहा कि 500 मिलियन टन का यह माइलस्टोन केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने का भी समय है। उन्होंने दोहराया कि विकास की यह यात्रा लगातार जारी रहने वाली है और समूह भारत के विकास में योगदान देते हुए अपने विस्तार के अगले चरण की तैयारी कर रहा है।

Election 2026
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+