Hindenburg Report: हिंडनबर्ग के नए हमले पर अडानी ग्रुप ने तोड़ी चुप्पी, बेबुनियाद बताते हुए लगाए ये आरोप
Adani Group On New Hindenburg Report: अडानी ग्रुप को लेकर 18 महीने पहले अपने खुलासे से तहलका मचाने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की लेटेस्ट रिपोर्ट ने एक बार फिर गौतम अडानी की कंपनी को घेरा है।
हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट में इस बार सेबी प्रमुख माधबी बुच और उनके पति धवल बुच की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी से जुड़ी ऑफशोर फर्मों में सेबी प्रमुख बुच और उनके पति की हिस्सेदारी हैं। ऐसे में अब हिंडनबर्ग के नए हमले पर अडानी ग्रुप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

अडानी समूह ने रविवार को हिंडनबर्ग की के दावे को बेबुनियाद बताया है। ग्रुप की ओर से जारी बयान में सभी आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही आरोप दुर्भावनापूर्ण, शरारती और जोड़-तोड़ वाले करार दिए हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में किए गए दावों को सिरे से खारिज करते हुए अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को तथ्य और कानून की उपेक्षा वाला बताया है।
अडानी ग्रुप ने दावा किया है की हिंडेनबर्ग ने भारतीय कानूनों का उल्लंघन किया है। हिडनबर्ग की रिपोर्ट को बेबुनियाद करार करते हुए अडानी ग्रुप ने इसे मुनाफा कमाने की कोशिश बताया है।
'हमें बदनाम करने वाले दावों की रि-साइक्लिंग है'
अपने बयान में कंपनी ने कहा, "हिंडनबर्ग के लगाए गए नवीनतम आरोप सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं का दुर्भावनापूर्ण, शरारती और जोड़-तोड़ वाला चयन है, ताकि तथ्यों और कानून की अवहेलना करते हुए व्यक्तिगत मुनाफा कमाने के लिए पूर्व-निर्धारित निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके।"
आगे कहा गया कि, "हम अडानी समूह के खिलाफ इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं, जो बदनाम दावों का रि-साइक्लिंग हैं, जिनकी गहन जांच की गई है, जो निराधार साबित हुए हैं और जिन्हें माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जनवरी 2024 में पहले ही खारिज कर दिया है।"
हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में लगाए ये आरोप
बता दें कि हिंडनबर्ग ने शनिवार देर रात जारी नई रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है की सेबी चेयरमैन माधबी बुच और उनके पति का अडानी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनियों और फंड में 10 मिलियन अमेरिकन डॉलर का इन्वेस्टमेंट था, जो सिंगापुर, बरमूडा जैसे टैक्स हेवेन देशों में खोले गए अकाउंट्स के जरिए इनवेस्ट किया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये इनवेस्टमेंट उन्ही फंड्स में जिन पर आरोपों की जांच सेबी को सौंपी गई थी। इसी के साथ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बुच के पति धवल ब्लैकस्टोन फंड में सीनियर एडवाइजर हैं और वहां भी उन्होंने बड़ा मैनिपुलेशन किया है।












Click it and Unblock the Notifications