हम करके दिखाते हैं सीरीज की तीसरी फिल्म स्टोरी ऑफ सूरज से हटा पर्दा, अडानी ग्रुप दिखा रहे सौर ऊर्जा की गाथा
Adani Group: भारत के सबसे बड़े और तेज़ी से बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर समूह, अडानी ग्रुप ने देशभर में सौर ऊर्जा के ज़रिए ज़िंदगियाँ रोशन करने का अपना सफर जारी रखा है। अपने सतत विकास के संकल्प को मज़बूत करते हुए, अडानी ग्रुप ने 'सूरज की कहानी' नामक फिल्म लॉन्च की है, जो उनके चर्चित #HumKarkeDikhateHain सीरीज़ की तीसरी कड़ी है।
यह फिल्म एक ऐसे कस्बे की कहानी है जहां अब सौर ऊर्जा के चलते चौबीसों घंटे रौशनी रहती है। फिल्म का मुख्य पात्र राकेश, कई सालों बाद अपने गांव लौटता है और देखता है कि किस तरह अदानी की स्वच्छ ऊर्जा ने वहां की तस्वीर बदल दी है। खेत लहलहा रहे हैं, स्कूलों में पढ़ाई हो रही है, अस्पतालों में इलाज बेहतर हो गया है और लोगों की आजीविका में नई जान आ गई है।

फिल्म का निर्देशन 'बधाई हो' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर अमित शर्मा ने किया है जबकि फिल्म का कॉन्सेप्ट ओगिल्वी इंडिया ने तैयार किया है। फिल्म में अडानी ग्रुप की स्वच्छ ऊर्जा मुहिम के मानवीय पहलू को खूबसूरती से उकेरा गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे सौर ऊर्जा गांवों के लिए उम्मीद, आत्मनिर्भरता और तरक्की का जरिया बन रही है।
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) की भूमिका
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड दुनिया की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है जो भारत को हरित और मजबूत भविष्य की ओर ले जा रही है। देशभर में बड़े पैमाने पर सौर और पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट्स के ज़रिए AGEL स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का नेतृत्व कर रही है।
अडानी ग्रुप के कॉरपोरेट ब्रांडिंग हेड अजय काकर ने कहा, "हम सिर्फ बिजली नहीं बना रहे, बल्कि तरक्की के रास्ते खोल रहे हैं। यह फिल्म दिखाती है कि सौर ऊर्जा किस तरह आम लोगों की ज़िंदगी बदल रही है। एक कस्बे का बदलाव, पूरे भारत में हो रहे परिवर्तन की मिसाल है।"
ओगिल्वी इंडिया के चीफ एडवाइजर पीयूष पांडे ने कहा, "अडानी ने नई सौर ऊर्जा फिल्म के ज़रिए तकनीक को मानवीय स्पर्श दिया है। 'स्टोरी ऑफ सूरज' दिखाती है कि सौर ऊर्जा कैसे समुदायों को नई संभावनाएँ देती है और उज्जवल भविष्य की ओर ले जाती है।"
यह फिल्म #AdaniHKKDH सीरीज़ का नया अध्याय है जो अडानी ग्रुप द्वारा देशभर में किए जा रहे सकारात्मक बदलावों को उजागर करती है। फिल्म को टीवी, डिजिटल मीडिया और रेडियो के ज़रिए देशभर के दर्शकों तक पहुँचाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: रिकॉर्ड 15,000 मेगावाट क्षमता के साथ अडानी ग्रीन बना भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी












Click it and Unblock the Notifications