अडानी ग्रीन एनर्जी का शानदार प्रदर्शन, 16.7 GW क्षमता के साथ बनी भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल कंपनी
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। कंपनी ने इस अवधि में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, रिकॉर्ड क्षमता विस्तार और उत्कृष्ट परिचालन दक्षता हासिल की है। H1 FY26 में AGEL की परिचालन क्षमता 16.7 गीगावाट (GW) तक पहुंच गई, जिससे यह भारत की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बनी हुई है।
नई ऊंचाइयों पर अडानी ग्रीन
कंपनी ने बताया कि इस साल अब तक 2.4 GW नई क्षमता जोड़ी गई है और FY26 के अंत तक 5 GW जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। सीईओ आशीष खन्ना ने कहा, "हम 2030 तक 50 GW की क्षमता हासिल करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। खावडा में हमारे 30 GW के प्रोजेक्ट पर तेज़ प्रगति हो रही है, जो दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट होगा।" उन्होंने बताया कि H1 FY26 में कंपनी ने 19.6 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन किया - जो पूरे साल के लिए क्रोएशिया जैसे देश को आपूर्ति करने जितना है।

वित्तीय प्रदर्शन और मजबूती
कंपनी की वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, AGEL ने राजस्व, EBITDA और नकद लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। यह उछाल मुख्य रूप से नई ग्रीनफील्ड क्षमता जोड़ने, उन्नत तकनीक अपनाने और गुजरात व राजस्थान जैसे संसाधन-समृद्ध क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट शुरू करने से मिला है। कंपनी ने अपने पावर प्रोजेक्ट्स में एडवांस डिजिटल सिस्टम, डेटा एनालिटिक्स और एआई आधारित निगरानी प्रणाली अपनाई है, जिससे परिचालन दक्षता और लागत नियंत्रण दोनों में सुधार हुआ है।
क्षमता विस्तार का रिकॉर्ड
- कंपनी की परिचालन क्षमता साल-दर-साल (YoY) 49% बढ़कर 16.7 GW पहुंची।
- H1 FY26 में 2,437 मेगावाट ग्रीनफील्ड क्षमता जोड़ी गई, जो पूरे FY25 की क्षमता वृद्धि का 74% है।
- पिछले 12 महीनों में कुल 5,496 मेगावाट क्षमता जोड़ी गई है - जिसमें 4,200 MW सौर, 491 MW पवन और 805 MW सोलर-विंड हाइब्रिड शामिल हैं।
- सौर प्रोजेक्ट्स में सबसे बड़ा योगदान खावडा (2,900 MW), राजस्थान (1,050 MW) और आंध्र प्रदेश (250 MW) का रहा।
खावडा में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल प्रोजेक्ट
गुजरात के खावडा में AGEL का 30 GW का विशाल प्रोजेक्ट 538 वर्ग किलोमीटर में फैला है - यह पेरिस शहर के लगभग पांच गुना क्षेत्र के बराबर है। अब तक खावडा में 7.1 GW सौर, पवन और हाइब्रिड क्षमता चालू हो चुकी है। कंपनी ने कहा कि स्थानीय सप्लाई चेन, मजबूत श्रमिक बल और उन्नत तकनीकों जैसे रोबोटिक सोलर मॉड्यूल इंस्टॉलेशन और पानी रहित मॉड्यूल क्लीनिंग सिस्टम की मदद से यह प्रोजेक्ट 2029 तक पूरा किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक और उच्च दक्षता
AGEL अपने O&M (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) कार्यों को आधुनिक तकनीक के जरिए संभाल रही है। कंपनी का 'एनर्जी नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर' देशभर के सभी रिन्यूएबल प्लांट्स की रियल टाइम मॉनिटरिंग करता है। इससे न केवल प्लांट उपलब्धता बढ़ी है बल्कि परिचालन लागत घटकर EBITDA मार्जिन को 92% तक पहुंचा दिया है।
O&M कार्यों में मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कर कंपनी अपने संयंत्रों से अधिक उत्पादन प्राप्त कर रही है। कंपनी का कहना है कि उसने लगातार अपने पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) के तहत तय वार्षिक लक्ष्य से अधिक बिजली उत्पादन किया है। H1 FY26 में यह 57% तक रहा।
इनोवेशन से बढ़ रही उत्पादन क्षमता
खावडा प्रोजेक्ट में एडानी ग्रीन ने भारत का सबसे बड़ा 5.2 MW पवन टरबाइन लगाया है, जो वैश्विक स्तर पर भी सबसे शक्तिशाली ऑनशोर टरबाइनों में से एक है। सौर संयंत्रों में 'बिफेशियल मॉड्यूल' और ट्रैकर तकनीक अपनाई गई है, जिससे बिजली उत्पादन बढ़ता है।
कंपनी ने पानी रहित रोबोटिक क्लीनिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जिससे मॉड्यूल सफाई में पानी का उपयोग लगभग शून्य के बराबर हो गया है और उत्पादन क्षमता में सुधार हुआ है।
ESG और वैश्विक मान्यता
एडानी ग्रीन एनर्जी को पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक (ESG) मानकों पर लगातार उच्च रैंकिंग मिल रही है। Sustainalytics की नवीनतम रिपोर्ट में कंपनी को भारत में पहला और वैश्विक स्तर पर सातवां स्थान मिला है।
कंपनी को ET Energy Leadership Awards 2025 में 'Energy Transition Company' और 'Energy Company of the Year - Renewables' पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसके अलावा MNRE ने Mercom Renewables Summit 2025 में खावडा प्रोजेक्ट को 'Best Wind Project' अवॉर्ड से नवाजा।
CEO का विज़न
सीईओ अशिष खन्ना ने कहा कि कंपनी अपनी पूरी टीम के समर्पित प्रयासों से भारत के ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी भूमिका निभा रही है। "हम तकनीक और नवाचार पर आधारित नवीकरणीय ऊर्जा समाधान तैयार कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य केवल ऊर्जा उत्पादन नहीं, बल्कि स्थायी विकास और पर्यावरणीय संतुलन सुनिश्चित करना है।"
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है। यह कंपनी बड़े स्तर पर सौर, पवन, हाइब्रिड और ऊर्जा भंडारण प्रोजेक्ट विकसित और संचालित करती है। कंपनी का पोर्टफोलियो 12 राज्यों में फैला है और इसका लक्ष्य 2030 तक 50 GW रिन्यूएबल क्षमता हासिल करना है। AGEL का परिचालन पोर्टफोलियो 'वॉटर पॉजिटिव', 'सिंगल-यूज़ प्लास्टिक फ्री' और 'ज़ीरो वेस्ट-टू-लैंडफिल' प्रमाणित है, जो सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
संपर्क
मीडिया संपर्क:
मितुल ठाककर - कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, अडानी ग्रुप
[[email protected]](mailto:[email protected])
निवेशक और विश्लेषक संपर्क:
वायरल रावल - हेड, इन्वेस्टर रिलेशंस, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड
[[email protected]](mailto:[email protected])
अधिक जानकारी:
[www.adanigreenenergy.com](http://www.adanigreenenergy.com)
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान











Click it and Unblock the Notifications