AD-1 Interceptor Missile: DRDO को बड़ी सफलता, पहले दागी पृथ्वी-2 फिर छोड़ी इंटरसेप्टर मिसाइल
AD-1 Interceptor Missile: ओडिशा के बालासोर जिले के अब्दुल कलाम आइलैंड में लॉन्च पैड-थ्री से पहले पृथ्वी-2 न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल इस हफ्ते बुधवार को सुबह 4:25 बजे छोड़ा गया। पृथ्वी-2 मिसाइल के बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करते ही इंटरसेप्टर मिसाइल एडी-1 ने इसे भेदकर मार गिराया। इस परीक्षण के लिए डीआरडीओ ने एक बड़ी तैयारी की थी। टेस्ट से पहले बालासोर जिला प्रशासन ने दस गांवों के 10,581 लोगों को अस्थाई तौर पर विस्थापित कराया था।
हवा से हवा और पृथ्वी से हवा में मार करने वाली मिसाइल तकनीकी को पिछले कुछ वर्षों के भीतर डीआरडीओ ने कई बार अपडेट किया। इससे रक्षा के क्षेत्र में भारत को कई गुना मजबूती मिली है।

क्या है एडी-1 और एडी-2 मिसाइल?
एडी-1 मिसाइल हवा में मार करके के लिए अपडेट मिसाइल है। जिसकी मदद से भारत भविष्य में देश की तरफ आने वाली किसी भी मिसाइल को हवा में नष्ट कर देगी। इस मिसाइल के दो श्रेणी एडी-1 और एडी-2 है।
5000 किमी रेंज वाली मिसाइलों को मार गिराने में हैं सक्षम
एडी-1 व एडी-2 दोनों ही मिसाइलें दुश्मन की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) को नष्ट कर सकती हैं। ये 5000 किमी रेंज तक वाली मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम हैं। इनमें अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (टीएचएएडी) मिसाइल जैसी रक्षा प्रणाली है। ये दुश्मन की मिसाइलों को आता देख फायर हो जाएंगी। ये अपनी जमीन से 1000 से 3000 किमी दूर पर ही उन्हें नष्ट कर देंगी।












Click it and Unblock the Notifications