वक्‍त आ गया है अब आतंकवाद के खिलाफ दुनिया के एकजुट होने का: सुषमा

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को संसद में कहा कि सिडनी कैफे प्रकरण और पेशावर के स्कूल की आतंकवादी घटना पूरी दुनिया से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान करती हैं। दोनों आतंकवादी घटनाओं पर लोकसभा में बयान देते हुए स्वराज ने कहा कि दोनों घटनाओं की प्रकृति भिन्न है, लेकिन ये हमले आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हैं।

External Affairs Minister Sushma Swaraj

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पाकिस्तान के पेशावर में आतंकवादियों ने सेना के एक स्कूल पर हमला कर 132 बच्चों समेत 141 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। आस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ईरान में जन्मे एक व्यक्ति ने दो भारतीयों समेत तकरीबन 30 लोगों को एक कैफे में बंधक बना लिया था। मंगलवार तड़के आतंकवादी को मारकर पुलिस ने 16 घंटों से कैफे में बंधक लोगों को रिहा कराया था।

स्वराज ने कहा कि बीते दो दिनों में हुए दोनों हमले भारत से दो विपरीत दिशाओं में दो अलग-अलग महाद्वीपों में दो विपरीत गोलार्धो में हुए हैं। दोनों ही घटनाएं आतंकवाद के काले चेहरे को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही घटनाएं मानवता में विश्वास रखने वाले देशों से आंतकवाद को जड़ से मिटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान करती हैं। जहां तक भारत का सवाल है, हम इस वैश्विक प्रयास में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+