पैपराजी दूर से खींच रहा था करीना की फोटो, गुस्साई बेबो ने दिया ये रिएक्शन

मुंबई। हाल ही दूसरे बच्चे की मां बनी एक्ट्रेस करीना कपूर को अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा के घऱ पर देखा गया। बिल्डिंग के कपाउंड में करीना सफेद टी-शर्ट और वर्कआउट पैंट पहने देखी। हमेशा पैपराज़ी को पसंद करने वाली करीना बुधवार को कैमरों से परेशान दिखी। जिसके कारण वे पैपराज़ी पर गुस्सा होते हुए देखी गईं। तड़का बॉलीवुड द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटी सी क्लिपिंग साझा की गई है जिसमें वे अपनी दोस्त के साथ जाती दिख रही हैं।

फोटोग्राफर्स को देख गुस्साई करीना

फोटोग्राफर्स को देख गुस्साई करीना

वीडियो में दिख रहा है कि, बेबो ने फोटोग्राफर्स को बिल्डिंग के अंदर से उसकी तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा तो उन्हें अपने हाथों को दिखाकर तस्वीरों को क्लिक न करने के लिए कहा। जब वह चल रही थी तो करीना के साथ उनकी मैनेजर पूनम दमानिया भी थीं। तड़का बॉलीवुड ने भी अभिनेत्री का एक कोलाज साझा किया था और इसे सफेद और काले दिलों की इमोजी शेयर की है।

सामने आया ये वीडियो

करीना अपने फैशन स्टेटमेंट्स के लिए जानी जाती हैं, चाहे वो उनका एयरपोर्ट लुक हो या फिर सामान्य जिम सेशन, वो अपने सभी अवतार में स्टनिंग लगती हैं। लेकिन घटना से एक बात साफ है कि उन्हें हर समय क्लिक करना पसंद नहीं है। एक दिन पहले, अभिनेत्री ने पैपराज़ी को अपनी तस्वीरों को क्लिक करने के लिए इकट्ठा होने पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा था।

पोज के लिए करीना ने रखी फोटोग्राफर्स के सामने शर्त

पोज के लिए करीना ने रखी फोटोग्राफर्स के सामने शर्त

इस दौरान करीना ने मास्क लगया हुआ था। ऐसे में पैपराजी ने उनसे मास्क उतारने को कहा। वहीं करीना ने मास्क उतरने से पहले पैपराजी के सामने शर्त रखी। करीना ने कहा, 'अगर आप लोग दूरी बनाए रखेंगे तो ही मैं मास्क उतारूंगी।' बस फिर क्या था सभी पैपराजी ने करीना की बात मानी जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपना मास्क उतारकर पोज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+