दुल्हन बनी यामी गौतम का सजते हुए वीडियो वायरल, बहन सुरीली ने किया श्रृंगार

मुंबई, 14 जून: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने हाल ही में फिल्म निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी की है। यामी ने एक छोट और निजी समारोह में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी को लेकर पहले से कुछ भी नहीं कहा था। यामी ने खुद ही शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी शादी के बारे में बताया था। शादी के वक्त भले ही यामी की ज्यादा वीडियो और तस्वीरें नहीं आ पाईं लेकिन अब उनके कुछ खास वीडियो सामने आए हैं।

यामी ने शेयर किया वीडियो

यामी ने शेयर किया वीडियो

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यामी गौतम ने ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में यामी दुल्हन बन रही हैं और उनका श्रंगार किया जा रहा है। वीडियो में उनकी बहन सुरीली उन्हें झुमके और पायल पहनाती दिख रही हैं। यामी वीडियो में लाल रंग की साड़ी पहने हुए हैं और बराबर में बैठीं उनकी बहन सुरीली उनका श्रृंगार कर रही हैं।

Recommended Video

    Yami Gautam की शादी के बाद एक और Photo Viral, दिखा New Look | वनइंडिया हिंदी
    फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

    फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

    यामी इस वीडियो को शेयर करे हुए अपनी बहन को टैग किया है और हार्ट इमोजी बनाया है। यामी के फैंस और सोशल यूजर्स को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। एक और फैंस जहां कमेंट कर यामी की खूबसूरत की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दोनों बहनों का प्यार और बॉन्डिंग भी फैंस को पसंद आ रही है।

    आदित्य धर से की है शादी

    यामी गौतम ने 4 जून को न‍िर्देशक आदित्‍य धर से शादी की है। यामी ने 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था। यामी फिल्म में एक्टिंग कर रही थीं और आदित्य धर इसके डायरेक्टर थे। इस फिल्म में काम करते हुए ही दोनों करीब आए, हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा। बॉलीवुड में उन‍की शुरूआत फिल्‍म 'विकी डोनर' से हुई था जिसमें उनके साथ आयुष्‍मान खुराना थे। हिन्दी फिल्मों और टीवी के अलावा उन्होंने पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्‍नड़ भाषाओं में भी फिल्‍में की हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+