अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े से साथ पार्क में मारपीट करने वाली कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली। अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े के साथ बेंगलुरू के पार्क में मारपीट की घटना के बाद कांग्रेस नेता कविता रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संयुक्ता ने इस पूरी घटना का वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी दोस्त के साथ पार्क में गई थीं, इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई है। दरअसल संयुक्ता पार्क में स्पोर्ट्स ब्रा पहनकर वॉक पर गई थीं, जिसकी वजह से उनके साथ कांग्रेस नेता कविता रेड्डी ने मारपीट की और उनके साथ अभद्रता की।

 अभिनेत्री ने साझा किया वीडियो

अभिनेत्री ने साझा किया वीडियो

संयुक्ता ने ट्वीट कर लिखा कि वह स्पोर्ट्स ब्रा पहनकर वर्कआउट कर रही थीं, इसी दौरान उनपर हमला कर दिया गया है। हालांकि शुरुआत में कविता रेड्डी ने आरोपों से इनकार किया था। उनका कहना था कि संयुक्ता और उनकी दोस्त काफी तेज आवाज में संगीत बजा रही थीं और सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी कर रही थीं। हालांकि बाद में कविता रेड्डी ने ट्वीट कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। लेकिन संयुक्ता की शिकायत पर कविता रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

केस दर्ज

केस दर्ज

एचएसआर लेआउट पुलिस ने बताया कि संयुक्ता हेगड़े ने रेड्डी के खिलाफ उनके साथ अभद्रता और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, उनकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। रेड्डी के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि केस दर्ज होने के बाद कविता रेड्डी ने अपने किए पर शर्मिंदगी जाहिर करते हुए माफी मांगी।

अपने किए पर शर्मिंदा

अपने किए पर शर्मिंदा

कविता रेड्डी ने वीडियो संदेश के जरिए कहा कि मैं हमेशा मोरल पुलिसिंग के खिलाफ रही हूं, मैं इस बात को एहसास कर रही हूं कि मेरा व्यवहार सही नहीं था, बहस के दौरान में हिंसक हो गई, यह मेरी गलती थी, बतौर एक जिम्मेदार नागरिक मैं अपने किए की माफी मांगती हूं। इससे पहले कविता का कहना था कि संयुक्ता शनिवार को पार्क में अपने दोस्तों के साथ हल्ला गुल्ला कर रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+