ऋषि कपूर की मौत पर भावुक हुईं वहीदा रहमान, बोलीं- ना मैं कभी उनको ईद पर बिरयानी भेजना भूली, ना वो दिवाली पर मिठाई

नई दिल्ली। नई दिल्ली। मशहूर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की गुरुवार सुबह मौत हो गई। बीते दो साल से कैंसर से जूझ रहे 67 साल के ऋषि ने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने ऋषि कपूर की मौत पर उन्हें याद करते हुए कहा है कि उनके लिए ये एक निजी नुकसान है। उनके ऋषि कपूर से बहुत अच्छे संबंध थे और हमेशा ही हर सुख-दुख में वो उनको याद रखते थे। वहीदा ने कहा, मेरे ऋषि बेहद अच्छे ही ताल्लुकात थे। हर ईद पर मैं उनको कबाब, बिरयान, कोरमा, और खीर भेजती थी और वो भी दिवाली पर मिठाई भेजना कभी नहीं भूले।

दो दिन के भीतर इरफान और ऋषि का जाना अंदर से तोड़ रहा

दो दिन के भीतर इरफान और ऋषि का जाना अंदर से तोड़ रहा

वहीदा रहमान ने कहा, एक के बाद एक बहुत ही हैरान कर देने वाली खबर है। दो जवान लोग ऐसे जाना अंदर से तोड़ रहा है। कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर चले गए। ऋषि कपूर के साथ फिल्मी करियर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ मैंने तीन फिल्में की थी, 'कभी-कभी', 'कुली' और आखिरी फिल्म 'दिल्ली-6' में उनके साथ काम किया था।

अमिताभ ने ऐसे किया याद, भावुक हुए रजा मुराद

अमिताभ ने ऐसे किया याद, भावुक हुए रजा मुराद

ऋषि कपूर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट कर कहा, ऋषि कपूर चले गए.. मैं बुरी तरह टूट गया हूं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए ऋषि को याद कर अभिनेता रजा मुराद भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ऋषि सिर्फ मेरा साथी नहीं था। वह मेरे लिए परिवार था। मेरा 45 साल पुराना दोस्त था। लैला मजनू में हमने साथ काम करना शुरू किया और फिर कितनी ही फिल्में की। मुझे यकीन नहीं हो रहा है।

संजय ने ऋषि के लिए लिखी ये पोस्ट

संजय ने ऋषि के लिए लिखी ये पोस्ट

संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के लिए लिखा, आप हमेशा ही मेरे लिए एक प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। ड्रग्स की लत और हथियार रखने के मामले में जेल जाने के दिनों की ओर इशारा करते हुए संजय दत्त ने लिखा, सबसे मुश्किल दिनों में आपने मुझे उबारा और जिंदगी जीने का हौंसला दिया। आपने जो फिल्में मेरे साथ कीं, उनमें भी एक गाइड की तरह मुझे सिखाया। आप कैंसर से लड़ रहे थे लेकिन जब भी आपसे बात हुई आपने महसूस नहीं होने दिया कि आप किस दर्द से गुजर रहे हैं। आज मैंने एक परिवार का सदस्य और अपने भाई को खो दिया है।

ऋषि कपूर की मौत पर संजय दत्त ने किया याद, कैसे मुश्किल वक्त में की थी उनकी मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+