अभिनेत्री वीणा कपूर बेटे के साथ पहुंचीं पुलिस स्टेशन, मर्डर की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
बीते दिनों अभिनेत्री वीणा कपूर के बारे में एक गलत खबर फैलाई गई थी। अफवाह फैलाने वालों ने दावा किया था कि अभिनेत्री का मर्डर बेटे ने ही प्रॉपर्टी के लिए कर दिया।

बीते दिनों टीवी अभिनेत्री वीणा कपूर को लेकर एक हैरान करने वाली खबर फैलाई गई थी। खबरों में दावा किया गया था कि अभिनेत्री को उनके ही बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए मौत के घाट उतार दिया। लेकिन ये खबर झूठी थी। अब इस पूरे मामले को लेकर अभिनेत्री खुद अपने बेटे के साथ दिंडोशी पुलिस स्टेशन पहुंच गईं हैं और उन्होंने पुलिस में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद अपने बेटे के साथ वह पुलिस स्टेशन के बाहर दिखीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बताया कि मैं कोरेगांव में अपने बेटे के साथ रहती हूं और मैं जिंदा हूं। मुंबई में जिस महिला का मर्डर किया गया था, उसका नाम भी विणा कपूर था और वह भी अपने बेटे के साथ रहती थी। ऐसे में लोगों ने मेरी ही मौत की खबर फैला दिया, जो कि बहुत ही गलत है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं सही सलामत और जिंदा हूं। मेरे बारे में फैलाई गई ऐसी किसी भी खबर पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि अगर मैं अभी शिकायत दर्ज नहीं कराऊंगा तो दूसरों के साथ भी ऐसा ही होता रहेगा। यह मानसिक प्रताड़ना है...'।
वहीं, पत्रकारों ने पूछा कि अब जिन लोगों के पास आपके फोन आ रहे हैं, उन्हें आप कहना चाहती हो। इस सवाल के जवा्ब पर वीणा कपूर ने कहा कि मैं जिंदा हूं, सही सलामत हूं। इस तरह की खबरों पर विश्वास न करें। इसके अलावा विना कपूर के साथ मौजूद उनके बेटा ने कहा कि आप किसी तरह की फेक खबरों पर विश्वास न करें। बेटे ने कहा कि इस तरह की खबर सुनकर मैं हैरान रह गया। क्योंकि ऐसी खबरें किसी मानसिक प्रताड़ना से कम नहीं हैं।
वीणा कपूर के बेटे ने दिंडोशी पुलिस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से मेरी शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस का हमारे साथ बहुत ही अच्छा व्यवहार था। उन्होंने हमें पूरी तरह सपोर्ट किया और शिकायत दर्ज कराने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी।
ये भी पढ़ें- Who was Veena Kapoor: बेटे ने ही उतारा मौत के घाट, इस मशहूर सीरियल से वीणा कपूर को मिली थी खास पहचान












Click it and Unblock the Notifications