बोनी कपूर के 'गलत टच' करने वाले वीडियो पर उर्वशी रौतेला ने 5 महीने बाद दिया ये बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कुछ महीनों पहले वायरल हुए अपने उस वीडियो को लेकर एक बार फिर बयान दिया है, जिसे लेकर कहा गया था कि बोनी कपूर ने गलत तरीके से उन्हें छुआ है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कुछ महीनों पहले वायरल हुए अपने उस वीडियो को लेकर एक बार फिर बयान दिया है, जिसे लेकर कहा गया था कि बोनी कपूर ने गलत तरीके से उन्हें छुआ है। दरअसल एक शादी समारोह के दौरान फोटो खिंचाते समय फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर कहा गया कि बोनी कपूर ने उर्वशी रौतेला को बट पर गलत तरीके से छुआ है। हालांकि उस समय खबरें आईं थी कि उर्वशी ने इसपर आपत्ति भी जताई है। अब उर्वशी रौतेला ने इस मामले को लेकर एक बार फिर बयान दिया है।

वीडियो को रातोंरात वायरल किया गया

वीडियो को रातोंरात वायरल किया गया

'बॉलीवुड हंगामा' से बातचीत करते हुए उर्वशी रौतेला ने वायरल वीडियो को लेकर कहा, 'जिस तरह की बातें उस वीडियो को लेकर की गई, वैसा कुछ हुआ ही नहीं था। ना ही मैंने उसे लेकर कोई आपत्ति जताई थी। बेवजह एक वीडियो को रातोंरात वायरल किया गया और बात का बतंगड़ बनाया गया। हम दोनों एक शादी समारोह में मौजूद थे और आराम से फोटो खिंचा रहे थे। मुझे फोटोग्राफी के बारे में बहुत ज्यादा नहीं पता, लेकिन जिस तरह से वो फोटो लिया गया, मुझे खुद समझ नहीं आया। हम दोनों ने उस वीडियो को लेकर बात भी की और खुद बोनी कपूर भी उस बात से हैरान थे। मैं उन सभी खबरों को देखकर निराश हुई कि कैसे बेवजह गलत चीजों को गढ़ा गया।'

'लोग किसी की छवि खराब करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते'

'लोग किसी की छवि खराब करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते'

आपको बता दें कि यह घटना बीते अप्रैल में जयंतीलाल गडा के बेटे अक्षय गडा की शादी में हुई थी। इस वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद उर्वशी ने ट्विटर पर बोनी कपूर का बचाव भी किया था। उर्वशी ने लिखा था, 'आज सुबह जब मैंने सोशल मीडिया पर बोनी कपूर साहब के साथ एक वीडियो में खुद को ट्रोल होते हुए देखा, तो मैं हैरान थी। वह एक बहुत सच्चे और सज्जन इंसान हैं। मुझे यह देखकर बहुत दुख हुआ कि लोग सोशल साइट्स या सोशल मीडिया पर चीजों को डालने या किसी की छवि को खराब करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। मैं सभी लोगों से निवेदन करती हूं कि इस तरह ट्रोल करना बंद करें। मैं बोनी कपूर सर का बहुत सम्मान करती हूं।'

'लगातार 7 दिनों तक मेरा फोन बजता रहा'

'लगातार 7 दिनों तक मेरा फोन बजता रहा'

उर्वशी रौतेला ने इंटरव्यू के दौरान आगे बताया, 'इस घटना के बाद सात दिनों तक लगातार मेरा फोन बजता रहा। उस पूरे मामले को एकदम अलग ही रूप दे दिया गया। मुझे सुपरस्टार अजित के साथ एक फिल्म पर काम करना था। यह एक तमिल फिल्म थी जिसे मैं अपनी दूसरी फिल्म की तारीखों के कारण नहीं कर पाई। मैं उन्हें बहुत पहले से जानती थी, लेकिन क्योंकि मैं उनके साथ फिल्म नहीं कर सकी, इसका मतलब यह नहीं है कि उनके साथ मेरा कोई संबंध ही नहीं है।' गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला सिंह साब द ग्रेट, हेट स्टोरी 4 और ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+