कल शिवसेना में शामिल हो सकती हैं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, संजय राउत ने दी जानकारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल हो सकती हैं। इस बात की जानकारी शिवसेना सांसद संजय राउत ने दी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी माने जाने वाले हर्षल प्रधान ने भी बताया है कि उर्मिला सीएम की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगी। विधान परिषद में राज्यपाल के कोटे से नामांकन के लिए उर्मिला मातोंडकर का नाम शिवसेना की ओर से राज्यपाल बीएस कोश्यारी को भेजा गया है।

urmila matondkar, actress, shiv sena, congress, actress urmila matondkar, sanjay raut, shiv sena mp sanjay raut, maharashtra, mumbai, उर्मिला मातोंडकर, एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, कांग्रेस, भाजपा, संजय राउत, शिवसेना सांसद संजय राउत, महाराष्ट्र, मुंबई

बता दें कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग होने के बाद शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार का गठन किया था। विधान परिषद की सदस्यता के लिए तीनों ही पार्टियों की तरफ से 4-4 नेताओं के नाम की सूची राज्यपाल कोश्यारी के पास भेजी गई थी। 12 नेताओं की लिस्ट में शिवसेना की तरफ से दिया गया एक नाम अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का था। इसके बाद से ही अभिनेत्री के शिवसेना में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

गौरतलब है कि देश की राजनीति में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की ये दूसरी पारी है। इससे पहले उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का दामन थामा और पार्टी की टिकट पर मुंबई की सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उर्मिला मातोंडकर को भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उर्मिला ने राजनीति से दूरी बना ली और एक साल से अधिक समय तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। इस बीच खबर आई कि उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उर्मिला तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने नेपोटिजम और मुंबई की पीओके से तुलना करने के मुद्दे पर अभिनेत्री कंगना रनौत की आलोचना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+