कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर, इस सीट से मिल सकता है टिकट

मुंबई। कांग्रेस मुंबई की कई लोकसभा सीटों पर जल्द ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, कांग्रेस मुंबई नॉर्थ से बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को चुनाव लड़ा सकती है। बता दें कि राजनीति पार्टियां इस चुनाव में कई कलाकारों और खिलाड़ियों को चुनावी मैदान में उतारने की कोशिश कर रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस जल्द ही उनके नाम को लेकर कोई घोषणा कर सकती है।

अगले दो दिनों में उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं

अगले दो दिनों में उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं

सूत्रों के मुताबिक, उर्मिला मातोंडकर को एक से दो दिन में उन्हें पार्टी में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इसी सीट से बिग बॉस फेम शिल्पा शिंदे ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। यहां से भाजपा ने सांसद गोपाल शेट्टी को फिर एक बार उम्मीदवार बनाया है। यह सीट एक जमाने में बीजेपी का गढ़ कही जाती थी। यहां से उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाईक कई बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। 2004 में इस सीट पर राम नाईक को कांग्रेस की टिकट चुनाव लड़ रहे अभिनेता गोविंदा ने हरा दिया था।

 उत्तर मध्य मुंबई प्रिया दत्त होंगी मैदान में

उत्तर मध्य मुंबई प्रिया दत्त होंगी मैदान में

अगर बात करें उत्तर मध्य मुंबई की तो वहां से कांग्रेस कांग्रेस के दिवंगत नेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त को मैदान में उतारने वाली हैं। प्रिया दत्त इस सीट से पिता के निधन के बाद सांसद चुनी गई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन के सामने चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में उन्हें हार की मुंह देखना पड़ा था। लेकिन एक बार फिर से वह नॉर्थ सेंट्रल मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार बनाई गई हैं।

संजय दत्त को इलाहाबाद से चुनाव लड़ा सकती है सरकार

संजय दत्त को इलाहाबाद से चुनाव लड़ा सकती है सरकार

उत्तर प्रदेश में भाजपा को घेरने में जुटी कांग्रेस पार्टी इलाहाबाद संसदीय सीटों पर बड़ा दांव चल सकती है। चर्चा है कि कांग्रेस एक बार फिर फिल्मी दुनिया के ग्लैमर के सहारे इलाहाबाद संसदीय सीट को वापस पाना चाहती है। कांग्रेस इस सीट पर फिल्म अभिनेता संजय दत्त को उम्मीदवार बनाए जाने के संकेत दिए है। आपको बता दें कि संजय दत्त का इलाहाबाद से पुराना नाता रहा है। प्रियंका गांधी ने विशेष तौर पर इसके लिए संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त से मुलाकात की थी और संजय को चुनाव मैदान में उतारने की अपनी मंशा जाहिर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+