कंगना के 'बी ग्रेड एक्ट्रेस' वाले कंमेट पर स्वरा ने कहा-एक एजेंडे के तहत आती हैं ऐसी टिप्पणियां

मुंबई, जून 16: एक्ट्रेस कंगना रनौत और स्वरा भास्कर के बीच की जुबानी जंग जगजाहिर है। पिछले साल कंगना ने स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू के बॉलीवुड की बी ग्रेड एक्ट्रेस बताया था। कंगना ने दावा किया था कि, वे करन जौहर का फेवर जीतने के लिए भाई-भतीजावाद का सपोर्ट करती हैं। करन के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करने के बाद भी इन दोनों एक्ट्रेस को वहां से काम नहीं मिलता है। अब स्वरा ने इस मामले पर एक बार फिर से प्रतिक्रिया दी है।

'ये भद्दी टिप्पणियां एक एजेंड़ा के तहत आ रही है'

'ये भद्दी टिप्पणियां एक एजेंड़ा के तहत आ रही है'

मनोरंजन वेबसाइट बॉलीवुड बबल से इस मुद्दे पर बात करते हुए स्वरा ने कहा कि, मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली थी कि जब किसी ने मेरे काम के बारे में इस तरह की टिप्पणी की, तो मेरा बचाव करने के लिए बहुत सारे लोग थे। मुझे खुद कुछ नहीं कहना पड़ा। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि ये भद्दी टिप्पणियां एक एजेंड़ा के तहत आ रही है। वे वास्तव में मेरे काम पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, वे मेरी परफॉर्मेंस पर भी टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। मैं अपनी परफॉर्मेंस की निष्पक्ष आलोचना को स्वीकार करूंगी।

कंगना जैसी टिप्पणियां 'ट्रोलिंग' की छत्रछाया में आती हैं: स्वरा

कंगना जैसी टिप्पणियां 'ट्रोलिंग' की छत्रछाया में आती हैं: स्वरा

स्वरा ने कहा कि वह अपने परफॉर्मेंस को देख सकती हैं, यहां तक कि जो उनके सर्वश्रेष्ठ में गिने जाते हैं, और हम इस पर बात कर सकते हैं कि उन्होंने कहां गलती की। स्वरा ने कहा कि, मुझे लगता है कि कंगना जैसी टिप्पणियां 'ट्रोलिंग' की छत्रछाया में आती हैं। "मैं इन चीजों को गंभीरता से नहीं लेती क्योंकि मैं ट्रोलिंग को गंभीरता से नहीं लेती। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण, निराधार, व्यर्थ है।

कंगना और स्वरा ने दो फिल्मों में साथ कर चुकी हैं काम

कंगना और स्वरा ने दो फिल्मों में साथ कर चुकी हैं काम

स्वरा ने कहा कि, जब लोग इस तरह की बातें करते हैं... यदि आप एक निष्पक्ष और वैध आलोचना कर रहे हैं, तो मैं वास्तव में इसे स्वीकार करूंगी। लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बुरा महसूस करने की क्या बात है जो आपको सिर्फ अपने निचा दिखा रहा है? मुझे बुरा क्यों लगना चाहिए? बुरा उन्हें लगना चाहिए। कंगना और स्वरा ने दो फिल्मों तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में साथ काम किया। कंगना कई बार स्वरा को लेकर सोशल मीडिया पर बुराभला कह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+