PHOTO: लॉकडाउन के बीच स्वरा के घर गुपचुप बजी शादी की शहनाई, मेंहदी लगाए नाचतीं नजर आईं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर(swara bhaskar) सोशल मीडिया पर अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। अक्सर अपने ट्विट के कारण खबरों में रहने वाली स्वरा इस बार किसी अन्य कारण से सुर्खियों में हैं। कोरोना महामारी के कारण जारी लॉकडाउन के बीच स्वरा के घर पर शहनाई बज गई। इस दौरान वे इस कार्यक्रम में जमकर नाचीं। दरअसल, स्वरा भास्कर अपने मामा की शादी में शामिल हुईं। स्वरा भास्कर ने इंस्टा पर वीडियो शेयर किया है।

मामा की शादी में श्रीदेवी के गाने पर जमकर थिरकीं स्वरा भास्कर

मामा की शादी में श्रीदेवी के गाने पर जमकर थिरकीं स्वरा भास्कर

अपने मामा की शादी में शामिल हुईं स्वरा भास्कर ने वहां खूब रंग जमाया। स्वरा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और अपने डांस का वीडियो शेयर किया है। स्वरा ने फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। वीडियो में वह श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के गाने 'नवराई माझी' पर डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया है कि मेहंदी की रस्म हो रही है। उनके मामा अपने कॉलेज की दोस्त से शादी कर रहे हैं।

सामने आईं INSIDE PHOTOS

सामने आईं INSIDE PHOTOS

स्‍वरा भास्‍कर ने इंस्‍टाग्राम पर इस सेलीब्रेशन की कई तस्‍वीरें साझा की हैं। स्‍वरा ने बताया कि उनके मामा को कुछ साल पहले ही, सालों बाद उनकी कॉलेज वाली स्‍वीटहार्ट से मिले थे। स्‍वरा के मामा ने पुराने प्‍यार को अब अपना जीवन साथी बना ल‍िया है स्‍वरा के मामा ने दो हफ्ते पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड शेफाल‍िका गांधी से शादी कर ली थी, लेकिन अब परिवार के लोग रस्में निभा रहे हैं। घर पर मेहंदी और ब्राइडल शॉवर का फंक्शन चल रहा है।

लॉकडाउन के चलते सिर्फ परिवार के लोग हुए शामिल

लॉकडाउन के चलते सिर्फ परिवार के लोग हुए शामिल

फंक्शन में स्वरा साड़ी पहने काफी प्यारी नजर आ रही हैं। लॉकडाउन की वजह से ज्यादा लोग मेहंदी में शामिल नहीं हो सकते थे। इसलिए घर पर ही कम लोगों ने शामिल होकर मेहंदी फंक्शन में डांस धमाल मचाया। स्वरा भास्कर ने मेहंदी सेरेमनी की कई सारी फोटोज भी शेयर की हैं। स्वरा ने भी मेहंदी लगाई है। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से स्वरा भास्कर अपनी वेबसीरीज ‘रसभरी' को लेकर चर्चा में हैं। इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है। पिछले दिनों इस वेबसीरीज के एक सीन को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+