अरबाज खान के एक सवाल पर रो पड़ीं सनी लियोनी, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। बॉलिवुड अभिनता अरबाज खान अपने नए 'शो पिंच बाय अरबाज खान' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि अरबाज खान के इस टॉक शो में सोशल मीडिया पर किए गए सवाल पूछे जाते हैं। कई बार यह इतने भद्दे और शर्मिंदा कर देने वाले होते हैं। इसमें कुछ इतने भद्दे होते हैं कि जिनका जवाब देते समय सितारे इमोशनल हो जाते है। इस शो को लेकर अरबाज खान ने एक वाकया बताया है कि सनी लियोनी के साथ शो की शूटिंग के दौरान एक ऐसा सवाल सामने आया जिसे सुनकर सनी रो पड़ी थीं।

actress Sunny Leoni cried on Arbaaz Khans question, read the case

अरबाज खान ने कहा कि सोशल मीडिया में ऐसे-ऐसे सवाल किए जाते हैं, जिसके बारे में बात करना या जवाब देना आसान नहीं होता है। अरबाज खान ने कहा कि अब मैंने तो वह सवाल बनाया नहीं था, सवाल तो पब्लिक डोमेन में हैं, ऐसे में क्या किया जा सकता है। अरबाज खान ने बताया कि बहुत सारे और भी कई सितारे थे कुछ सवालों से परेशान हो गए थे। अरबाज खान कहा है कि मैंने कोशिश की है कि कोई एक्टर मेरे सवालों से परेशान न हो, ना ही शो के बाद किसी की पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ खराब हो।

शो के बारे में बताते हुए अरबाज खान ने कहा है कि शो में इस बात का ध्यान रखा गया है कि किसी कलाकार या अभिनेता को कोई परेशानी न हो। बता दें कि अरबाज खान का यह शो 10 एपिशोड में आएगा। अरबाज आगे कहते हैं कि सोशल मीडिया की यह समस्या बहुत बड़ी है, जिसे हम अपने शो के माध्यम से दुनिया के सामने रख रहे हैं। शायद यह शो देखने के बाद लोगों को समझ में आएगा कि जब वह कुछ भी अनाप-शनाप लिखते हैं तब सितारों को कितना बुरा महसूस होता है।

यह भी पढ़ें- महिला दिवस विशेष: फ्री में गरीब महिलाओं का इलाज करती हैं ये डॉक्टर, समाज सेवा को समर्पित किया जीवन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+