सुमोना चक्रवर्ती की हो गई है ऐसी हालत, बोलीं- मैं पूरी तरह बेरोजगार, इस बीमारी के चौथे स्टेज पर

मुंबई, 15 अप्रैल: टीवी की जानी पहचानी अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने कहा है कि आजकल उनके साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर आकर उन्होंने बताया है कि वो एंडोमेट्रिओसिस से जूझ रही हैं। इस बीमारी के चौथे स्टेज पर हैं। इसके अलावा वो काम को लेकर भी परेशानी का सामना कर रही हैं। उन्होंने बताया है कि वो इस समय पूरी तरह से बेरोजगार हैं।

पिछले 10 साल से बीमार

पिछले 10 साल से बीमार

द कपिल शर्मा शो में भूरी के किरदार से मशहूर होने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टा पर एक लंबा पोस्ट लिखा है और वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह साल 2011 से एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से लड़ रही हैं। वो इसके स्टेज चार पर हैं। वो कहती हैं कि मैंने किसी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म में इसके बारे में बात नहीं की है। लॉकडाउन मेरे लिए इमोशनली रुप से काफी कठिन है। मैं जॉबलेस हूं, हालांकिअपने परिवार को खिला पा रही हूं।

इमोशनली टूट गई हूं मैं

इमोशनली टूट गई हूं मैं

सुमोना कहती हैं, जब मैं पीएमएस के कारण लो फील करती हूं तो काफी खराब लगता है। इसने मुझे इमोशनली तोड़ कर रख दिया है। ऐसे मैं मैंने सोचा आपके साथ ये सारी चीजें शेयर कर दूं ताकि आपको भी पता चले कि हर चमकती हुई चीज सोना नहीं होती है। मेरे लिए ये लिखना आसान नहीं था। ये मेरे कंफर्ट जोन से बाहर है।

Recommended Video

    Actress Munmun Dutta मुश्किल में, Instagram Video को लेकर फंसी, हरियाणा का मामला | वनइंडिया हिंदी

    टीवी पर कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं सुमोना

    सुमोना चक्रवर्ती नेकई टीवी सीरियल्स में एक्टिंग की है। उन्हें खासतौर से द कपिल शर्मा शो के लिए पहचाना जाता है। इस शो में सुमोना भूरी का रोल करती रही हैं। इसके अलावा सुमोना चक्रवर्ती 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'खोटे सिक्के' और 'नीर भरे तेरे नैना देवी' जैसे टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+