'फटी' टीशर्ट में सड़क पर घूम रहीं एक्ट्रेस सोनाली का वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- ये क्या पहना है?

'फटी' टीशर्ट पहनकर सड़क पर घूम रही एक्ट्रेस सोनाली का वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- ये क्या पहना है?

मुंबई, 26 जून: बॉलीवुड अभिनेत्रियों अपने फैशन को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। अपनी अजब-गजब ड्रेस को लेकर अक्सर ही हीरोइन की वीडियो सामने आती रहती हैं। अब एक्ट्रेस सोनाली का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो एक ऐसी टीशर्ट पहने हुए हैं, जिसका डिजाइन पीछे से ऐसा है कि ये एकदम फटी हुई लग रही है।

वर्कआउट करने जाती सोनाली का वीडियो वायरल

वर्कआउट करने जाती सोनाली का वीडियो वायरल

वूमला ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सोनाली वर्कआउट के लिए जाती दिख रही हैं। उन्होंने जो टीशर्ट पहनी है, वो कुछ इस तरह की है कि वो पीछे से पूरी तरह से फटी हुई दिख रही है। ऐसे में उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल

सोनाली इस वीडियो में व्हाइट कलर की टीशर्ट और स्पोर्ट्स ब्रा पहने दिख रही हैं। उनके टीशर्ट के स्टाइल को लेकर उनको ट्रोल किया जा रहाा है। यूजर उनकी टीशर्ट को लेकर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। एक यूजर ने सोनाली से पूछा कि लॉकडाउन में पुलिस ने पीट दिया क्या तो दूसरे ने कहा कि ये क्या फैशन है। एक दूसरे यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि पोछे का कपड़ा लपेट लिया है।

कई फिल्मों में कर चुकीं काम

कई फिल्मों में कर चुकीं काम

सोनाली सहगल ने 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह प्यार का पंचनामा 2, हाईजैक और सोनू के टीटू की स्वीटी में काम कर चुकी हैं। फिल्मों के साथ-साथ सोनाली सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। सोनाली सहगल अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टा अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+