गर्मी से बचने के लिए ये सब कर रही हैं 'जन्नत' फेम सोनल, बिकिनी में शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान गर्मी के मौसम से बचने के लिए पानी के बीच वक्त गुजार रही हैं। सोनल ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वो बिकिनी में बीच के किनारे पोज दे रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में पूल में दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों पर लाखों लोग प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

तस्वीरें और वीडियो फैंस को आ रहे पसंद

तस्वीरें और वीडियो फैंस को आ रहे पसंद

सोनल चौहान ने अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। रेड कलर की बिकिनी में सोनल चौहान पूल में नजर आ रही हैं। सोनल इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके फैंस उनकी हर तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हैं।

वेब सीरीज में दिखेंगी सोनल

वेब सीरीज में दिखेंगी सोनल

बीते कुछ समय से फिल्मों से दूर सोनल वेब सीरीज 'स्काईफायर' में नजर आएंगी। सोनल का कहना है कि उनकी ये वेब सीरीज जरूर दर्शकों को पसंद आएगी। सोनल पिछले साल 'पलटन' और 'जैक एंड दिल' में दिखी थीं लेकिन कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई थीं।

जन्नत से की थी अभिनय की शुरुआत

जन्नत से की थी अभिनय की शुरुआत

सोनल चौहान पहली इंडियन थीं जिन्हें 2005 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म टाइटल से नवाजा गया था। इसके बाद सोनल हिमेश रेशमिया की एलबम 'आप का सुरूर' में नजर आईं। सोनल ने फिल्म 'जन्नत' (2008) से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। ये फिल्म काफी हिट हुई थी लेकिन बाद में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिला। हाल ही में 16 मई को सोनल ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया है। सोनल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+