'रामायण' के सवाल पर यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की, तो सोनाक्षी ने दिया करारा जवाब

मुंबई। टेलीविजन पर एक बार फिर रामायण का प्रसारण शुरू हो गया है। जिससे लोग काफी खुश हैं। सीरियल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, जिससे दूरदर्शन टीआरपी के मामले में सबसे आगे हो गया है। लेकिन रामायण शुरू होने के बाद से सोनाक्षी सिन्हा का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी उनपर तंज कसा था, जिसके बाद उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे आकर जवाब दिया। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को ट्रोल करने की कोशिश की गई है।

सोनाक्षी ने करारा जवाब दिया

सोनाक्षी ने करारा जवाब दिया

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर Ask Me A Question सेशन रखा था। इस दौरान वो अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रही थीं। तभी कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की लेकिन सोनाक्षी ने इस बार ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया। अभिनेत्री से यूजर ने सवाल पूछा, 'संजीवनी बूटी कौन लाया था?' इसका जवाब देते हुए सोनाक्षी ने कहा, 'मुझसे कई लोग रामायण पर सवाल पूछ रहे हैं। आप कृपया दूरदर्शन पर देख लें, आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। जय बजरंग बली।'

'कौन बनेगा करोड़पति' शो में इसी सवाल पर फंसी थीं

'कौन बनेगा करोड़पति' शो में इसी सवाल पर फंसी थीं

बता दें सोनाक्षी सिन्हा 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में इसी सवाल पर फंस गई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी खिंचाई हुई थी। इससे पहले 'महाभारत' में भीष्म का किरदार निभा चुके अभिनेता मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि 'रामायण' का दोबारा प्रसारण कई लोगों के लिए उपयोगी है। इससे सोनाक्षी जैसे लोगों को अपनी संस्कृति और इतिहास को जानने में मदद मिलेगी। इसके बाद सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर ने उनका (सोनाक्षी) समर्थन किया था।

पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया था बचाव

पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया था बचाव

अपनी बेटी का बचाव करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि 'मुझे लगता है कि कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने 'रामायण' से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ? पहली बात तो ये कि उस शख्स को किसने 'रामायण' का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का गार्जियन बनाया है?'

पुनीत इस्सर ने भी मुकेश खन्ना को जवाब दिया था

पुनीत इस्सर ने भी मुकेश खन्ना को जवाब दिया था

वहीं पुनीत इस्सर ने कहा था, अगर सोनाक्षी महाकाव्य से एक तथ्य नहीं जानती तो दुनिया खत्म नहीं हो जाती, मुकेश खन्ना को और अधिक अनुग्रह दिखाना चाहिए था। सोनाक्षी सिन्हा एवीएम की छात्रा हैं और मेरे बच्चे भी वहां गए हैं। अगर सोनाक्षी केबीसी में पूछे गए रामायण के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं तो इसका मतलब यह नहीं कि दुनिया खत्म हो गई है, किसी की इतनी निंदा क्यों करनी चाहिए। इस उम्र में आपको और सुशोभित होना चाहिए, जब पेड़ में फल लगते हैं तो उसे झुक जाना चाहिए।

इस फिल्म में दिखेंगी सोनाक्षी

इस फिल्म में दिखेंगी सोनाक्षी

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी फिलहाल अजय देवगन के साथ फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया में काम कर रही हैं। कोरोना वायरस के चलते इस फिल्म की शूटिंग को रोका गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+