पति से अलग होने के बाद अब श्वेता तिवारी ने शेयर की नई तस्वीर, लिखा ये खास मैसेज
श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की है और साथ में एक खास मैसेज भी लिखा है।
नई दिल्ली। 'कसौटी जिंदगी की' फेम श्वेता तिवारी पिछले दिनों काफी चर्चाओं में रहीं। दरअसल श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। श्वेता तिवारी ने पुलिस की दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अभिनव कोहली ने उनकी बेटी पलक तिवारी के साथ भी मारपीट की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के बाद से श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के रिलेशन को लेकर मीडिया में लगातार खबरें आने लगीं। हालांकि इस मामले के बीतने के बाद अब श्वेता तिवारी नॉर्मल जिंदगी में लौट रही हैं। श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की है और साथ में एक खास मैसेज भी लिखा है।

तस्वीर के साथ लिखा ये मैसेज
श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'क्या आपने कभी ऐसा चाहा है कि आप अपने बच्चों या प्रियजनों के साथ हों और वक्त के पलों को वहीं रोक दें? अगर हम ये कर सकते तो! हालांकि हम वक्त को तो नहीं रोक सकते, लेकिन हम उन अनमोल यादों को सहेज जरूर सकते हैं। क्या आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं? हम अपनी जिंदगी से जुड़े लोगों को 100% नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि हम ज्यादातर वक्त थके हुए महसूस करते हैं? और यही वो वक्त है, जब हम अपने रूटीन पर एक बेहतर नजर दौड़ाएं? आइए हम ऐसे पलों को शेयर करें, जिनमें हम हमेशा मौजूद रहना चाहते हैं।'
बेटी पलक तिवारी ने लिखी थी इंस्टाग्राम पोस्ट
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली को घरेलू हिंसा के मामले में जमानत मिल चुकी है। अभिनव कोहली के खिलाफ श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। इस मामले में अगले दिन श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि सौतेले पिता अभिनव कोहली उनकी मां और उनके खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते थे। श्वेता तिवारी की शिकायत के बाद पुलिस ने अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया और करीब 4 घंटे तक उनसे पूछताछ की। श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली ने 2013 में शादी की थी।

'दोनों के बीच पिछले 2 साल से बना हुआ था विवाद'
वहीं अभिनव कोहली की मां पूनम कोहली ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा, 'अभिनव और श्वेता के बीच पिछले दो साल से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, हालांकि मेरा बेटा लगातार चीजों को सही करने में लगा हुआ था। वह श्वेता के साथ रहना चाहता था क्योंकि उसका बेटा रेयांश अभी बहुत छोटा है और उसका सपना है कि वो अपने दोनों बच्चों के साथ एक ही छत के नीचे रहे। हालांकि उन दोनों के बीच लगातार विवाद बना हुआ था। अभिनव तबसे पलक का ख्याल रखता था, जब वो एक बच्ची थी और राजा चौधरी उसे छोड़कर चला गया था। यहां तक कि जब श्वेता बिग बॉस के घर में थी, तो उस वक्त भी अभिनव ने ही पलक का ख्याल रखा था।'

'ये हमारे परिवार का निजी मामला'
इस मामले में जमानत मिलने के बाद अभिनव कोहली ने कहा, 'यह सब मेरे लिए बहुत है, लेकिन अभी ये सब खत्म नहीं हुआ है। अभी तो ये जारी है। मैं नॉर्मल होने की कोशिश कर रहा हूं, थोड़ा टाइम लगेगा सबकुछ नॉर्मल होने में। ये हमारे परिवार का निजी मामला है। जेल से आने के बाद मैंने श्वेता से भी मुलाकात की है।' इस दौरान अभिनव कोहली के साथ उनकी मां पूनम कोहली भी मौजूद थीं। हालांकि अभिनव ने बेटी पलक के आरोपों पर कुछ नहीं कहा। अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी के दूसरे पति हैं और पलक उनकी सौतेली बेटी हैं।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव?












Click it and Unblock the Notifications