अभिनेत्री श्रुति ने कोबरा संग डाला VIDEO, एक दिन की जेल

अभिनेत्री श्रुति के अलावा नितिन सोलंकी, उत्कर्ष बाली और पर्ल पुरी को भी गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों ही प्रोडक्शन टीम का हिस्सा हैं।

मुंबई। अगर आप भी बिना सोचे समझे अपना कोई वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अपने एक पुराने वीडियो और फोटो को लेकर मुश्किलों में फंस गई हैं।

shruti ulfat

वन्य जीव अधिनियम के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार

वन्य जीव अधिनियम के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार

अभिनेत्री श्रुति उल्फत को वन्य जीव अधिनियम के उल्लंघन के मामले में वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। दरअसल श्रुति ने करीब चार महीने पहले कोबरा नाग के साथ एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसपर कार्रवाई करते हुए ठाणे वन विभाग ने बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें- जानी-मानी एक्‍ट्रेस को बीच बाजार आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा

एक्ट्रेस के साथ तीन और लोग गिरफ्तार

एक्ट्रेस के साथ तीन और लोग गिरफ्तार

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए रेंज वन अधिकारी संतोष कांक ने बताया, 'हमारी टीम ने अभिनेत्री श्रुति उल्फत को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने अक्टूबर 2016 में कोबरा नाग के साथ एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इन लोगों को बोरिवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें एक दिन की हिरासत में रखने का आदेश हुआ।

फोरेंसिक लैब में हुई जांच, असली था कोबरा

फोरेंसिक लैब में हुई जांच, असली था कोबरा

वहीं, प्रोडक्शन टीम का कहना था कि वीडियो और फोटो में दिख रहा कोबरा असली सांप नहीं है बल्कि स्पेशल इफेक्ट्स से बनाया गया है। इसपर वन अधिकारी संतोष ने बताया कि फोटो और वीडियो की एक सीडी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजी गई थी, जहां यह पुष्टि हुई कि शूटिंग के लिए जीवित सांप का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद ही अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया है।

'नागार्जुना-एक योद्धा' की शूटिंग के दौरान का है वीडियो

'नागार्जुना-एक योद्धा' की शूटिंग के दौरान का है वीडियो

जिस समय का यह वीडियो है, उस समय अभिनेत्री श्रुति उल्फत 'नागार्जुना-एक योद्धा' टीवी सीरियल की शूटिंग कर रही थीं। यह धारावाहिक पौराणिक नाग लोक पर आधारित है जो हिंदू पुराणों और महाभारत जैसे महाकाव्यों का एक हिस्सा है। अभिनेत्री श्रुति के अलावा नितिन सोलंकी, उत्कर्ष बाली और पर्ल पुरी को भी गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों ही टीवी शो की प्रोडक्शन टीम का हिस्सा हैं।

कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है एक्ट्रेस

कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है एक्ट्रेस

आपको बता दें कि अभिनेत्री श्रुति उल्फत कई टीवी सीरियल और बॉलीवुड फिल्मों मे काम कर चुकी हैं। उनकी मुख्य फिल्में 'राज', 'एतबार' और 'ये है मुंबई मेरी जान' हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में अभिनेत्री सहित चारों लोगों ने स्वीकार किया है कि वीडियो में दिख रहा सांप असली है। फिलहाल इन्हें ठाणे रेंज में हिरासत में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+