VIDEO: शिल्‍पा शेट्टी ने पति-बेटे संग मनाया दशहरा, जैसे ही चलाया रावण पर तीर तभी हुआ कुछ ऐसा

मुंबई। मंगलवार को पूरे देश में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। हर जगह बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रयाय रावण दहन किया गया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर विजयदशमी की बधाई दी। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर में दशहरे का त्योहार सेलिब्रेट किया। उन्‍होंने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ घर के लॉन में ही रावण दहन किया। शिल्‍पा ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर उसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्‍पा के पति राज कुंद्रा और बेटे वियान रावण के पुतले को जला रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के वीडियो पर उनके फैन्स कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

वीडियो डाल शिल्‍पा ने लिखा कुछ ऐसा

वीडियो डाल शिल्‍पा ने लिखा कुछ ऐसा

शिल्पा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- बहुत सारी नाकाम कोशिश के बाद... मेरे राम राज कुंद्रा ने रावण (होममेड पेपर से बनाया हुए रावण) को हरा दिया। सभी को दशहरे की शुभकामनाएं। ये त्योहार सारी नेगेटिविटी को दूर ले जाए और प्यार, सक्सेस से सभी की जिंदगी भर जाए। बता दें कि शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। इससे पहले उन्होंने गणोश उत्सव मनाया था। फिर नवरात्रि में मां दुर्गा की स्थापना की। शिल्पा ने अपने घर में कन्याओं को खाना भी खिलाया था। इस दौरान उनका बेटा भी उनके साथ था।

कन्‍या खिलाने पर फैंन्‍स ने दी थी ये प्रतिक्रिया

नवरात्र में अपने घर घट स्थापित करने वाली शिल्पा ने अष्टमी के दिन घर पर कन्या भोज रखा। इस दौरान की तस्वीर भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में ऐक्ट्रेस के घर आईं कन्याएं भोज करती दिख रही हैं। वहीं शिल्पा पर्पल और पिंक कॉम्बिनेशन के सलवार कुर्ते में उन्हें पूड़ियां बांटतीं नजर आ रही हैं। शिल्‍पा का बेटा उनके कंधे पर हाथ रखकर अपनी मां को पूड़ी देता हुआ देखता दिखाई दे रहा है। फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखते हुए शिल्पा शेट्टी ने सभी को दुर्गाष्टमी की बधाई दी। फैन्स ने भी इन फोटोज पर रिऐक्ट करते हुए कॉमेंट किए और ऐक्ट्रेस को भी दुर्गाष्टमी की बधाई दी। साथ ही में बेटे को भी इसका हिस्सा बनाने और उसे फेस्टिवल के बारे में सिखाने को लेकर सराहना की।

वर्क फ्रंट पर शिल्‍पा शेट्टी

वर्क फ्रंट पर शिल्‍पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी आखिरी बार सनी, बॉबी देओल और धर्मेंद्र की फिल्म अपने में नजर आई थीं। इसके बाद शिल्पा ने कई फिल्मों के सॉन्ग में स्पेशल अपीरियंस दी है। अब शिल्पा, जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। वे फिल्म निकम्मा के जरिए 13 साल बाद फिल्मों में कमबैक करेंगी। शिल्पा शेट्टी रियलिटी शोज भी जज करती नजर आती हैं। वो आखिरी बार सुपर डांसर 3 में बतौर जज नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+