टॉपलेस और बच्चे को दूध पिलाते हुए की तस्वीरे डालने से ट्रोल हुईं शिखा सिंह, बाद में सबकी बोलती कर दी बंद
मुंबई, 10 जुलाई: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले हीरो-हीरोइन के लिए ट्रोलिंग बहुत बड़ी समस्या हो गई है। जैसे ही वो लोग कुछ अलग फोटो डालते हैं, वैसे ही उनको ट्रोल किया जाने लगता है। हाल ही में कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह ने बच्चे को दूध पिलाते हुए एक फोटो डाली थी। जिस पर उन्हें ट्रोल किया गया। इसके बाद एक टॉपलेस फोटो के लिए भी उनको लोगों की आलोचनाएं सुननी पड़ीं। हालांकि अब उन्होंने ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया है।

कमेंट ने नहीं पड़ता फर्क
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैंने अपने बच्चे को दूध पिलाते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। उस पर कई लोगों ने सवाल उठा दिए। उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि इसके चलते वो ट्रोल हो जाएंगी। एक्ट्रेस ने साफ किया कि किसी के कमेंट या सोच से उनको फर्क नहीं पड़ता है। वो ब्रेस्टफीडिंग को समाज में नॉर्मल करवाना चाहती हैं।

'बिकिनी फोटो से नहीं दिक्कत'
उन्होंने कहा कि मैंने जो फोटो पोस्ट की है, उसमें मेरे बच्चे का चेहरा नहीं है, क्योंकि उसे एक खास एंगल से लिया गया है। अगर वो बिकिनी में फोटो डालें तो लोगों को दिक्कत नहीं है, लेकिन ब्रेस्टफीडिंग की फोटो पर इतना ड्रामा। कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने उसे न्यूड फोटो करार कर दिया, जबकि उसमें कुछ भी गलत नहीं था।

टॉपलेस पर कही ये बात
वहीं टॉपलेस फोटो पर उन्होंने कहा कि जब वो शुरू में ट्रोल हुईं तो उनको बहुत ही अजीब सा लग रहा था। वो लोगों के कमेंट पढ़कर हैरान थीं। कई लोगों ने लिखा था कि मेरा पति मुझे ऐसी तस्वीरें कैसे पोस्ट करने देता है। इसके बाद वो ट्रोलर्स से डील करना सीख गईं। एक एक्टर होने के नाते वो ऐसी चीजों के लिए पहले से ही तैयार थीं। उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद उनके शरीर में जो बदलाव हुए हैं, वो उस पर गर्व करती हैं। उसे ही वो नॉर्मल बनाना चाहती हैं।

कही गई ये बातें
आपको बता दें कि जब शिखा ने टॉपलेस फोटो डाली थी, तो लोगों को वो पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लिखा, 'मैम, आपसे ये उम्मीद तो नहीं थी।' वहीं दूसर यूजर ने लिखा, 'मैडम कपड़े कहा गए आपके?' कुछ लोगों ने तो उनको संस्कृति और मर्यादा का पाठ भी पढ़ा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications