CAA protests: शबाना आजमी ने शेयर किया Video,कहा- आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार

नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पूर्वोत्तर के राज्यों के बाद अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार पहुंच गया है और इसने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है, दिल्ली से लेकर मुंबई और लखनऊ से लेकर बेंगलुरु तक प्रदर्शनकारी इस कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं, आज भी देश की राजधानी में CAA को विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है, CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को अब बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी का समर्थन मिला है, शबाना ने कहा है कि सरकार को प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने के बजाय सुननी चाहिए।

Recommended Video

    Shabana Azmi ने CAA Protests को लेकर जारी किया Video, सुनाया ये शेर | वनइंडिया हिंदी
    आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार: शबाना आजमी

    आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार: शबाना आजमी

    शबाना आजमी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं उम्मीद करती हूं हमारी आवाज़ दबाने की बजाय सरकार हमारी आवाज को सुनेगी। जो लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं मैं उनके साथ हूं। मुझे अफसोस है कि मैं वहां आपके साथ नहीं हैं क्योंकि मैं इस वक्त हिंदुस्तान में नहीं हूं। लेकिन मैं अपील करती हूं कि किसी तरह की हिंसा न हो।'

    छात्रों समेत हजारों लोग सड़क पर उतर आए...

    मालूम हो कि गुरुवार को देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन करते हुए छात्रों समेत हजारों लोग सड़क पर उतर आए। इस दौरान कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई।

     धारा 144 लागू

    धारा 144 लागू

    हिंसा की घटनाओं और अफवाह फैलने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। देशभर के अलग-अलग राज्यों में स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते धारा 144 लागू की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+