एक्ट्रेस सारा खान भी कोरोना की चपेट में, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

नई दिल्ली। एक्ट्रेस सारा खान कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट के जरिए दी है। सारा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि दुर्भाग्यवश आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अथॉरिटी और डॉक्टर ने मुझे घर पर ही क्वारंटीन होने की सलाह दी है। जिसके बाद मैं होम आइसोलेशन में हूं और ठीक महसूस कर रही हूं।

sara Khan coronavirus, सारा खान को कोरोना, actress, sara khan, tv, coronavirus, mumbai, कोरोना वायरस, मुंबई, टीवी

टीवी सीरियल बिदाई से पहचान बनाने वाली सारा खान ने कहा कि अधिकारियों और डॉक्टरों ने घर पर क्वारंटीन होने का निर्देश दिया है। मुझे लगता है कि मैं जल्दी ही ठीक हो जाऊंगी। सारा के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और साथी कलाकार उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। जय भानुशाली, जयति भाटिया, किश्वर एम राय, राज कुंद्रा सहित कई टेलीविजन अभिनेताओं और अन्य हस्तियों ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है।

सारा खान ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि मैं कुछ दिनों स अच्छा महसूस नहीं कर रही थी। इसलिए मैंने काम से भी छुट्टी ली। बाद में जब मैंने कोरोना टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने कहा कि मुझमें कोई लक्षण नहीं है। अब मैं अपने डॉक्टर की सलाह का पालन कर रही हूं। उम्मीद है मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी।

सारा ने कहा कि हाल के कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में रहे हैं मैं उन सभी लोगों को टेस्ट करवाने की सलाह दूंगी। उन्होंने कहा कि वह घरेलू उपचार के जरिए इसका सामना कर रही हैं क्योंकि इस समय यही सबसे बेहतर उपाय है। सारा ने कहा कि इस समय सभी अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखें ताकि इम्यून सिस्टम अच्छा रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+