बनारस की गलियों में रिपोर्टर बनीं सारा अली खान, गंगा आरती में मां अमृता संग आईं नजर, Video वायरल
वाराणसी। बॉलीवुड की मोहक अदाकारा सारा अली खान इन दिनों धार्मिक नगरी काशी में है, वहां वो अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं, हालांकि शूटिंग से फुरसत पाकर वो काशी की घाटों, गंगा आरती और बनारस की गलियों में घूमते भी दिखाई पड़ रही हैं, दरअसल सारा अली खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस सारा अली खान काशी के प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर की गली से रिपोर्टिंग करती दिख रही हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर से सारा अली खान ने की रिपोर्टिंग
जहां वो घूमते हुए वो बनारस की फेमस चीजों के बारे में लोगों को बता रही हैं, एक्ट्रेस ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, यही नहीं इस वक्त सारा के साथ उनकी मम्मी और बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह भी बनारस में हैं, जिन्होंने भी सारा के साथ काशी की गंगा आरती में भाग लिया, दोनों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

'नमस्ते दर्शकों, बनारस की गलियों से...'
अपना वीडियो शेयर करते हुए सारा ने लिखा है कि 'नमस्ते दर्शकों, बनारस की गलियों से... क्या शानदार दिन है, कम पैसों में आप ज्यादा मस्ती कर सकते हैं अगर आप बनारस में रहते हैं तो', बता दें कि वीडियो में सारा पिंक सलवार सूट में, माथे पर टीका और गले में फूलों की माला के साथ नजर आ रही हैं, कहना गलत ना होगा की सारा बहुत सुंदर दिख रही हैं।
बनारस में हो रही है फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग
मालूम हो कि फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग बनारस और चंदौली जिले में हो रही है, चर्चा यह भी है कि मल्टी स्टारर इस फिल्म में सारा का डबल रोल भी है। गौरतलब है कि सारा अली खान ने 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, इसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर किया था।
सारा की अपकमिंग फिल्म 'कुली नंबर वन' है
इसके बाद वो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में नजर आईं। इसमें उन्होंने रणवीर सिंह के साथ काम किया। इसके बाद वह कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म् 'लव आज कल' में रोमांस करती दिखीं थी, जबकि अपकमिंग फिल्म 'कुली नंबर वन' में वो वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications