कश्मीर की बर्फीली वादियों में स्‍विमिंग पूल में उतरीं सारा अली खान, हॉट लुक देख फैंस हुए फिदा

श्रीनगर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ कश्‍मीर की बर्फीली वादियों में छुट्टियां मना रही हैं। सोमवार को सारा अली खान ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर कुछ फोटो और एक वीडियो शेयर किया है। इस फोटो में कश्‍मीर की खूबसूरत वादियों के साथ सारा का हॉट लुक भी है। सारा की ये तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इसपर खूब रिएक्‍शन दे रहे हैं। वीडियो में वो अपनी मां अमृता सिंह के साथ बर्फ का आनंद ले रही हैं।

स्‍विमिंग पुल में हॉट दिखीं सारा अली खान

स्‍विमिंग पुल में हॉट दिखीं सारा अली खान

सारा अली खान ने गर्म पानी वाले पूल में रिलैक्‍स करते हुए फोटो शेयर की है। ये तस्‍वीर सारा ने कोलाज में शेयर किया है जिसमें कुछ फोटो और भी हैं। एक फोटो में वो वॉफल्स से भरी प्लेट के मजे ले रही हैं वहीं दूसरी तरफ वह होटल की खिड़की के पास खड़े होकर हसीन वादियों का जमकर आनंद ले रही हैं।

मां के साथ वीडियो शेयर कर कमेंट्री करती दिखीं सारा

सारा अली खान ने कश्‍मीर की बर्फीली वादियों से अपना एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है। इस वीडियो में उनके साथ अमृता सिंह भी दिख रही हैं। इसमें सारा रिपोर्टर के अंदाज में अपने फैंस को बता रही है कि पर्वतों की ऊंचाई पर बहुत खुश है। सारा आगे कहती हैं कि उनकी मां थोड़ी डरी दिख रही हैं। इस वीडियो में बर्फ पर बाइक राइड करने वाली हैं।

वर्कफ्रंट पर सारा अली खान

बता दें कि सारा ने हाल ही में अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्‍म 'अतरंगी रे' की शूटिंग खत्‍म की है। यह फिल्‍म आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही है। सारा अली खान को आखिरी बार वरुण धवन स्टारर कुली नंबर वन में देखा गया था। ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+