ऋचा चड्ढा का बड़ा आरोप- ट्विटर लोगों को उन्हें फॉलो करने से रोक रहा है, पेश किए सबूत
नई दिल्ली। पहले से ही विवादों में घिरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर अब एक नए विवाद में फंस गया है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दावा किया है कि, ट्विटर लोगों को उन्हें फॉलो करने से रोक रहा है। इसे लेकर ऋचा चड्ढा ने अपनी अकाउंट से कुछ स्क्रीन शॉट भी साझा किए हैं। इस फोटो में ऋचा के अकाउंट को फॉलो करने वाली बटन की जगह 'पेंडिग' लिखा हुआ आ रहा है।

फॉलो बटन में आ रही है दिक्कत
ऋचा ने शनिवार सुबह स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, "अनुमान लगाओ ... ट्विटर लोगों को मुझे फॉलो करने से रोक रहा है..ऐसा क्यों? हालांकि, उनके कई फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, कि उन्हें फॉलो की बटन सही दिख रही है। यहीं नहीं उनके फैंस ने फॉलो की बटन के साथ लिए गए स्क्रीन शॉट भी शेयर किए हैं। हालांकि, एक फैन ने दावा किया कि उसकी फॉलो करने की रिक्वेस्ट 18 महीने से पेंडिग है।

शेयर किया स्क्रीनशॉट
ऋचा अक्सर हाशिए के समुदायों के समर्थन में ट्वीट करती हैं। ट्विटर के कई यूजर्स ने दावा किया कि वह सरकार की आलोचक हैं और उन्हें फॉलो करने पर रोक लगाना उसी का परिणाम हो सकता है। Jayant Bajaj नाम के एक यूजर ने लिखा कि, चड्ढा साहब ये शायद हमारे राजा के खिलाफ बोलने के कारण हुआ है। वो सोचते हैं कि, वह हर उस आवाज को दबा लेंगे जो उनके खिलाफ उठती है।

लोग दे रहे हैं ये सलाह
वहीं कुछ यूर्जस ने उन्हें सलाह दी है कि, वह अपने अकाउंट की सेटिंग चैक करें। शायद वहां से कोई गड़बड़ी हो सकती है। अब बात ऋचा के वर्क फ्रंट की करे तो पिछली बार ऋचा चड्ढा फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिलीजुली प्रकियाएं मिली थीं। इस फिल्म को लेकर जमकर विवाद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications