Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'शादी के बाद काम मांगने गई, प्रोड्यूसर ने कहा- मुझे खुश करना होगा'

मुंबई। टीवी सीरियल 'खिचड़ी' में छोटी बच्ची चक्की के किरदार से मशहूर हुईं ऐक्ट्रेस रिचा भद्रा ने ग्लैमर की दुनिया में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच का खुलासा किया है। रिचा ने बताया है कि ना सिर्फ उनके मोटापे को लेकर लगातार मजाक उड़ाया गया बल्कि काम के बदले समझौता करने की भी बात कही गई, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग ही छोड़ने का फैसला कर लिया। रिचा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में ये बातें कही हैं।

'मुझे होटल में मिलने आने को कहा'

'मुझे होटल में मिलने आने को कहा'

रिचा भद्रा ने बताया है खिचड़ी में उनके चक्की के किरदार ने उनको काफी नाम दिया। बाद में जब उन्होंने टीवी में वापसी की कोशिश की लेकिन बॉडी शेमिंग और कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा।

रिचा ने बताया, मैंने कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया था लेकिन शादी के बाद जब मैं ऑडिशन के लिए गई तो मुझसे असहज कर देने वाली डिमांड की गई। एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे होटल में मिलने बुलाया, मैंने उससे कहा कि कॉफी शॉप पर मिल सकते हैं तो उसने काम पाने के बदले मुझसे खुद को खुश करने के लिए कहा।

एक्टिंग से ही बना ली दूरी

एक्टिंग से ही बना ली दूरी

रिचा ने बताया है, मैं इस सबके लिए कभी तैयार ना हो सकीं। मैंने अपनी जो इमेज चाइल्ड ऐक्टर के तौर पर बनाई थी, उसे तोड़ना नहीं चाहती थी मैंने 'खिचड़ी', 'बा बहू और बेबी' और 'मिसेज तेंदुलकर' के बाद 'गुमराह' के एक एपिसोड में काम किया था। मैंने कभी भी कास्टिंग काउच फेस नहीं किया था। जब मुझे समझौता करने को कहा गया तो मैंने टीवी और एक्टिंग की दुनिया से ही दूरी बना ली।

मोटापे को लेकर भी बनाया गया मजाक

मोटापे को लेकर भी बनाया गया मजाक

रिचा ने बताया, मोटापे को लेकर भी लगातार मुझे तरह-तरह की बातें सुननी पड़ीं। मैं कभी भी पतली नहीं रहीं। मैं हमेशा हेल्दी रही हूं, मेरे वजन को लेकर मुझ पर कमेंट किए गए। अक्सर मुझे स्क्रिप्ट के हिसाब से एक मोटी लड़की का रोल ऑफर किया गया। मुझसे कहा गया कि अगर एक्टिंग करना है तो वजन कम करना होगा। मैं जैसी हूं, वैसी रहना चाहती थी इसलिए एक्टिंग से ही दूर हो गई।

रिचा ने बताया है, मुझे या लगातार एक्पोज करने वाले सीन भी करने को कहा गया, मैं उसमें सहज नहीं थी। मेरे परिवार ने भी कभी इसकी इजाजत नहीं दी। फैमिली ने मुझसे कहा कि मैं इस तरह के रोल न करूं। शादी के बाद रिचा पर कॉर्पोरेट जगत में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही हैं।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+